Hanuman Chalisa

इंदौर में धूम-धाम से मना स्वतंत्रता दिवस, BRTS बसों पर बड़ा ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 अगस्त 2024 (12:42 IST)
independence day in indore : देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस इंदौर में गुरुवार को धूम-धाम से मनाया गया। सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस शहर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 
शहर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तिरंगा फहराया और रस्मी परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश भी पढ़ा।
 
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (CSWT) में महानिरीक्षक बीएस रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 
स्वतंत्रता दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की कि शहर में लोक परिवहन तंत्र को मजबूत करने के लिए करीब 11.50 किलोमीटर लम्बे बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) गलियारे पर दौड़ने वाली बसों के मार्ग (फीडर रूट) में सात किलोमीटर का इजाफा किया जाएगा।
 
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कोई नया निर्माण करके बीआरटीएस गलियारे की लम्बाई नहीं बढ़ाई जा रही है। फिलहाल बीआरटीएस गलियारे पर 59 लोक परिवहन बसें चलाई जाती हैं जिनके जरिये हर रोज हजारों लोग सफर करते हैं।
Edited by : nrapendra Gupta 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

रूसी तेल पर ट्रंप सरकार का बड़ा यू-टर्न! 500% की जगह 100% टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत 5 देशों को मिल सकती है राहत

कौन हैं एमके दास? जिन्होंने PM मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

सांसद भारत सिंह कुशवाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दतिया में साधेंगे जातीय समीकरण, भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

अगला लेख