suvichar

इंदौर में कॉन्स्टेबल ही कर रहा था ड्रग तस्‍करों की मदद, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated: सोमवार, 3 मार्च 2025 (14:27 IST)
इंदौर में ड्रग सप्‍लाय का नेटवर्क किस तेजी से फैलता जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में पुलिस ने एक मामले में एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। यह कॉन्‍सटेबल नशे के कारोबारियों की मदद करता था। तेजाजी नगर पुलिस ने ड्रग तस्करी की मदद करने के केस में इस कॉन्‍सटेबल को गिरफ्तारी किया है। आरोप है कि सिपाही ड्रग तस्करी करने वाले आरोपियों को संरक्षण प्रदान करता था और तस्करों को उन पर होने वाली कार्रवाई के बार में फोन कर पहले ही जानकारी दे देता है।

दरअसल, यह खुलासा हाल ही में गिरफ्तार हुए ड्रग तस्कर ने पूछताछ के दौरान हुआ है। फिलहाल, तेजाजी नगर पुलिस आजाद नगर थाने में पदस्थ कॉन्‍सटेबल लखन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

ऐसे करता था तस्‍करों की मदद : बता दें कि तेजाजी नगर पुलिस ने 26 फरवरी को ड्रग्स के साथ शाहरुख उर्फ पेट्रोल को गिरफ्तार किया था। जिसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह विजय पाटीदार मंदसौर से सस्ते में ड्रग्स लेकर आता है और उसे इंदौर सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में सप्लाई करता है। साथ ही उसने बताया कि आजाद नगर थाने में पदस्थ सिपाही लखन द्वारा उन्हें संरक्षण देता है और जब पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है तो लखन उन्हें सूचना देता था, जिसके बदले वह तस्करों से मोटी रकम वसूलता था।

रुपए लेकर जानकारी देता था सिपाही : गिरफ्तार आरोपी शाहरुख उर्फ पेट्रोल से मिली जानकारी के आधार पर डीसीपी विनोद मीणा द्वारा मामले की जांच की गई। जांच पड़ताल के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और आरोपी पेट्रोल की बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही लखन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को इस मामले की जानकारी दी गई, इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से सिपाही को तेजाजी नगर थाना प्रभारी ने वारंट तामील करने के आदेश देने के संबंध में थाना तेजाजी नगर पर बुलवाया और तेजाजी नगर थाने में सिपाही लखन को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आने वाले दिनों में सिपाही से पूछताछ के आधार पर कुछ और ड्रग्स तस्करों को भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन इंदौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाईयों में से एक इस कार्रवाई को माना जा रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

RBI ने बताए MDR के फायदे, लेकिन आम लोगों की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

अगला लेख