Hanuman Chalisa
✕

रेत मंडी रोड से गुजरे तो भूत बन जाएंगे, लोग धूल फांक रहे, वाहन हो रहे धुआं- धुआं, धूल से शक्‍ल और वाहनों का हो रहा कबाड़ा

Updated: बुधवार, 5 नवंबर 2025 (16:29 IST)
यूं तो इंदौर देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर है, लेकिन कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां से गुजरने पर आप भूत बन जाएंगे। जी, हां, धूल धक्‍कड़ से शक्‍ल ऐसी हो जाएगी कि कोई अपने वाला भी नहीं पहचान पाएगा। एक सड़क की बर्बादी का यह दृश्‍य है रेत मंडी रोड का। बात यहीं खत्‍म नहीं होती, इस रोड से गुजरने वालों की न सिर्फ शक्‍ल धूल धक्‍कड़ से सन जाती है, बल्‍कि यहां से गुजरने वाले वाहन भी हाय- बाप करते नजर आते हैं। यहां से गुजरने वाली कार, स्‍कूटर, बाइक और अन्‍य वाहन इस सड़क पर चलते हुए दम तोड़ देते हैं।
ALSO READ: न BRTS टूटा, न सड़कों का पैचवर्क, न धूल-धक्कड़ से मिली निजात, इंदौर के हालात वही ढाक के तीन पात
लोग धूल फांकते हैं और वाहन धुआं धुआं हो रहे हैं। आलम यह है कि लोग इस रोड से लोग गुजरने से कतराते हैं। लेकिन जिन्‍हें मजबूरी में इस रास्‍ते से गुजरना है वो राम राम करते निकलते हैं। रोड के आसपास वाले दुकानदारों का धंधा चोपट हो रहा सो अलग।

व्‍यापार-व्‍यवसाय हो रहा चौपट : दरअसल, राऊ की तरफ जाने वाले रेत मंडी ब्रिज की सड़क की हालत इस कदर खराब और बदहाल हो गई है कि यहां चलना मुश्‍किल हो गया है। सड़कों की वजह से उड़ती धूल की वजह से न सिर्फ लोगों के धंधे चोपट हो रहे हैं, लोगों को कई तरह की बीमारियां भी परोस रही है। आम लोगों का न सिर्फ सड़कों पर चलना मुश्‍किल हो गया है, बल्‍कि कामकाजी नागरिकों का समय भी बर्बाद हो रहा है। हालत यह है कि जिन्‍हें इस रोड की हालत पता है वो यहां से गुजरना नहीं चाहते, वे दूसरी राह पकड़ रहे हैं। लेकिन जिनकी यहां से गुजरना मजबूरी है उन्‍हें यहां हर रोज समस्‍याओं से दो चार होना पड़ रहा है।

डस्‍ट बढी आंख- नाक की एलर्जी : हालत यह है कि इस इलाके में लोगों में आंख और नाक की एलर्जी के मरीज बढ रहे हैं। डॉक्‍टरों का कहना है कि पॉल्‍युशन के उठते ग्राफ में 70 जिम्‍मेदारी सड़क से उड़ने वाली धूल होती है। इसके साथ ही अस्‍थमा, दमा, आंखों और नाक की एलर्जी देकर शहरवासियों की हेल्‍थ का कबाड़ा भी कर रहा है।

हजारों स्‍कूली बच्‍चे गुजरते हैं : बता दें कि यहां से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं, कई स्‍कूली बच्‍चों की बसें यहां से गुजरती हैं और हजारों कामकाजी लोग इंदौर से राऊ और राऊ से इंदौर के बीच आवागमन करते हैं। लेकिन खराब और धूल भरे रास्‍ते की वजह से आम लोगों का न सिर्फ इस सड़क पर चलना मुश्‍किल हो गया है, बल्‍कि कामकाजी नागरिकों का समय भी बर्बाद हो रहा है।

इंदौर की हवा हुई खराब : बता दें कि इंदौर की खराब सड़कों की वजह से यहां की हवा में जहर घुलता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्‍तर लगातार बिगड़ता जा रहा है। बता दें कि इंदौर के एबी रोड पर रेती मंडी ब्रिज से लेकर राऊ तक के हालात बेहद खराब हो चुके हैं। यहां रेती मंडी ब्रिज बनकर तैयार हो रहा है। यहां सड़क पूरी तरह से उखड़कर गिट्टी और मुरम में तब्‍दील हो गई है। जिससे यहां 24 घंटे धूल का गुबार उड़ता रहता है।
छींक छींककर हालत पस्‍त : इसी तरह दुकान संचालित करने वाली व्‍यापारी वैदिका शर्मा ने बताया कि पूरी दुकान धूल और मिट्टी से पट गई है। आप खुद ही देख लो क्‍या हालात हैं। उन्‍होंने बताया कि दिनभर मास्‍क लगाकर बैठना पड़ता है। छींक- छींककर हालत खराब हो गई है। लोग सड़क से गुजर नहीं पाते हैं, रेंग रेंगकर लोग चलते हैं, गाड़ियों से पत्‍थर और गिट्टी उड़कर आसपास लगते हैं। आए दिन लोग गिरते रहते हैं। इसी तरह यहां के कई व्‍यापारियों के लिए सड़क की ये धूल मुसीबत बन गई है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या है शेयर बाजार का हाल?

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख