Daily Horoscope
✕

ट्रैफिक नहीं संभल रहा तो जनता पर थोपा आदेश, हेलमेट के खिलाफ याचिका दायर, 1 अगस्‍त से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं

Updated: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (17:17 IST)
इंदौर में दिन ब दिन बदहाल होते ट्रैफिक व्‍यवस्‍था के बाद अब प्रशासन हेलमेट को लेकर सख्‍त होने जा रहा है। 1 अगस्त से बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को पंपों से पेट्रोल नहीं मिल सकेगा। जो हेलमेट लगाएगा उसे ही पेट्रोल मिलेगा, लेकिन इंदौर कलेक्‍टर के इस आदेश के खिलाफ अब जनहित याचिका लगाई गई है। यह याचिका हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रितेश ईनानी के माध्यम से लगाई गई है।

याचिका लगाने वाले हाईकोर्ट के वकील रीतेश ईनानी ने वेबदुनिया को बताया कि हेलमेट की अनिवार्यता का नियम शहर के बाहरी क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है, लेकिन शहर के मध्य क्षेत्र में दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण यहां वैसे ही ट्रैफिक लगभग रेंगते हुए चलता है। बता दें कि याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।

हेलमेट पर अटकी सुई : दरअसल, प्रशासन ने यह नियम पूर्व जस्‍टिस मनोहर सप्रू की अध्‍यक्षता में बनी यातायात सुधार कमेटी के इंदौर ट्रैफिक को लेकर की गई समीक्षा के बाद लागू किया था। हालांकि उनके सुझाव में कई तरह की बातें थीं, लेकिन इंदौर प्रशासन की सुई सिर्फ हेलमेट पर ही अटक गई और जनता पर हेलमेट का आदेश थोप दिया, जबकि शहर की सड़कों में गड्डे सबसे बड़ी समस्‍या है। खराब सड़कों से लोग परेशान हैं। कई जगह जाम की स्‍थिति बनती है, चौराहों पर सिग्‍नल बंद पड़े हैं। चौराहों पर ट्रैफिक जवान नजर नहीं आ रहे हैं, वन वे पुलिस की कंट्रोल में नहीं है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्‍या सिर्फ हेलमेट अनिवार्य करने से शहर का ट्रैफिक सुधरेगा।

इधर एडव्‍होकेट रीतेश ईनानी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले से ही नियम बना रखा है कि हेलमेट लगाना है, सीट बेल्‍ट लगाना है। और चेकिंग के दौरान हेलमेट नहीं होने पर चालान काटना है। लेकिन हेलमेट नहीं पहनने पर पेट्रोल नहीं देने का नियम सही नहीं है। उन्‍होंने बताया कि प्रशासन व्‍यवस्‍था संभाल नहीं पा रहा है तो जनता पर हेलमेट थोप दिया गया। उनका कहना है कि शहर में हादसे नहीं हो रहे हैं, क्‍योंकि ट्रैफिक ही रेंग कर चल रहा है। आउटर पर जरूरी है। त्‍यौहार के समय ऑर्डर थोप दिया।

ब्‍लैक स्‍पॉट पर हेलमेट जरूरी है : ट्रैफिक एक्‍सपर्ट अतुल शेठ ने बताया कि ब्‍लैक स्‍पॉट पर जरूरी है। हालांकि शहर में हेलमेट की उपयोगिता नहीं है, बायपास या रिंगरोड, सुपर कोरिडॉर पर हेलमेट जरूरी है। शहर में हादसे नहीं होते हैं, हालांकि हेलमेट की उपयोगिता सभी जगह है।

इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल का क्‍या होगा : बता दें कि ट्रैफिक सुधार के नाम पर जिला कलेक्‍टर आशीष सिंह ने इंदौर में हेलमेट अनिवार्य करने के आदेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन यह नहीं देखा कि शहर में हजारों की संख्‍या में इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल हैं, जो बैटरी से चलते हैं, ऐसे में इन वाहनों के चालकों पर कैसे हेलमेट लागू किया जाएगा।

बता दें कि इंदौर में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने निर्देश दिए थे कि सरकारी कर्मचारी व विद्यार्थियों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया जाए। दूसरे ही दिन कलेक्टर ने हेलमेट के बगैर पेट्रोल नहीं भराने के आदेश जारी कर दिए हैं।

तो लाइसेंस रद्द होगा : इंदौर में एक अगस्त से बगैर हेलमेट पहने वाहन चालक पंपों से पेट्रोल नहीं भरवा पाएंगे। इसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किए है। हालांकि मेडिकल स्थिति में छूट रहेगी। यदि पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों ने हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल दिया तो फिर पंपों को लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। यह आदेश 1 अगस्त से लागू होगा।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख