Hanuman Chalisa

इंदौर में होटल कर्मचारियों पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Updated: गुरुवार, 18 मई 2023 (12:33 IST)
इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में होटल में एक दर्जन लोगों ने घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। होटल में तोड़फोड़ तक कर दी गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद बिल के लेनदेन को लेकर हुआ था। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सौरभ मालवीय और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दरअसल इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का डेरा है।यहां दूरदराज से पढ़ने आने वाले छात्र-छात्रा होस्टल में रुकते हैं। इसी दौरान कई बार नोकझोंक और विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी तफ्तीश की गई तो पता चला यह विवाद भंवरकुआ थाना क्षेत्र की एक होटल में हुआ था।

यहां एक युवक, युवती के साथ होटल में रुका हुआ था। बाद में बिल को लेकर होटल कर्मचारियों और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि युवक ने कुछ बाहरी युवकों को होटल में बुला लिया। उसके बाद होटल में तोड़फोड़ तक कर दी गई।

फिलहाल होटल कर्मचारी सोनू की शिकायत पर आरोपी सौरभ मालवीय और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अगला लेख