ramcharitmanas

Indore में बेघर पेंटर की ठंड से मौत, भारी सर्दी से अकड़ गया था शव

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (21:02 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में शीतलहर के प्रकोप के बीच 50 साल के बेघर व्यक्ति की बुधवार को कथित तौर पर ठंड से मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने जब बुधवार सुबह पेंटर को जगाया, तो उसके अकड़े हुए शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। पेंटर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तुकोगंज पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राकेश सिंह परिहार ने बताया कि रमाकांत (50) का अकड़ा हुआ शव दुबे का बगीचा क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के बाहर मिला।

एएसआई ने बताया कि रमाकांत रंगाई-पुताई का काम करके गुजारा करते थे। परिहार ने बताया कि दुबे का बगीचा में पिछले चार साल से अकेले दिखाई देने वाले रमाकांत के पास सिर छिपाने का कोई आसरा नहीं था, और वह हर रोज की तरह मंगलवार की रात को खुले आसमान के नीचे सो गए थे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने जब बुधवार सुबह पेंटर को जगाया, तो उसके अकड़े हुए शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। एएसआई ने कहा, रमाकांत के शव पर चोट का कोई निशान नहीं है और ऐसा लगता है कि उनकी मौत ठंड से ही हुई है।

परिहार ने बताया कि पेंटर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

गौरतलब है कि इस बेघर व्यक्ति की मौत ऐसे वक्त हुई है, जब इंदौर नगर निगम का अमला आठ से 10 जनवरी के बीच आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटा है और स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि बेघर लोगों के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

इस बारे में पूछे जाने पर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, वैसे तो रैन बसेरों में हमेशा अलाव की व्यवस्था होती है, लेकिन आप (मीडिया) इस व्यवस्था के अभाव की बात कह रहे हैं, तो हम उचित निर्देश जारी कर इस विषय में पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करेंगे।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस घटकर 7.3 डिग्री सेल्सियस रह गया और यह इस मौसम की सबसे सर्द रात थी।

अधिकारी ने बताया कि शहर में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख