Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में हिंदू संगठन अब बंद करवाएंगे क्लब और पब, पुलिस ने बंद करवाई थी काली मंदिर की भजन संध्‍या

Updated: शनिवार, 1 मार्च 2025 (17:36 IST)
इंदौर में अब मंदिर के श्रद्धालु और देर रात तक खुले रहने वाले क्‍लब्‍स और बार के बीच का विवाद सामने आ रहा है। हिंदू संगठनों के सदस्‍यों ने शनिवार को इंदौर के क्‍लब्‍स और पब्‍स बंद कराने की चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि देर रात तक क्‍लब्‍स और पब्‍स में म्‍यूजिक बजता है तो पुलिस कार्रवाई नहीं करती। बता दें कि हाल ही में विजयनगर पुलिस ने काली मंदिर में हो रही भजन संध्‍या को बंद करवाया था। अब काली मंदिर से जुडे श्रद्धालु और हिंदू संगठनों ने क्लब और पब बंद कराने की बात कही है।

काली मंदिर के पुजारी राहुल ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे विजय नगर चौराहे पर बड़ी संख्या पुजारी, साधु, हिंदू संगठन, करणी सेना, भक्त, छात्र शक्ति सहित संत समाज एकजुट होंगे। इसके बाद रात 10.30 बजे आस-पास के सभी पब और क्लब को बंद करवाया जाएगा। यहीं पर पुलिस को ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि विजय नगर स्थित काली मंदिर में चल रही भजन संध्या को बंद कराया था पुलिस ने। बता दें कि महाशिव रात्रि पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इसी बीच रात 10.45 बजे विजय नगर थाने से पुलिसकर्मी आए और भजन बंद करवा दी। इसके बाद नाराज भक्तों ने पास ही संचालित हो रहे पब में घुसकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया था।

पुलिस क्‍यों कर रही भेदभाव : मंदिर के श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। रात करीब 10.45 बजे विजय नगर थाने से पुलिसकर्मी आए तो भजन बंद करवा दिए। पूछने पर प्रशासन के आदेश का हवाला दिया। जबकि इसी क्षेत्र में देर रात पब और क्लब संचालित होते हैं, बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।

यह है सरकारी नियम : इसी माह कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे आदि बजाने पर सख्ती कार्रवाई होगी। डीजे वाहन पर दो ही स्पीकर लगा पाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 5 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके साथ ही लाडडस्पीकर, डीजे, प्रेशर हार्न सहित अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी से लेनी होगी अनुमति। वाहन में मध्यम आकार के दो लाउडस्पीकर लगाने की मिलेगी अनुमति। प्रेशर हार्न के रखने और बेचने पर प्रतिबंध।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख