Daily Horoscope
✕

Bank holidays in March 2025: मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए कब हैं छुट्टियां

Updated: शनिवार, 1 मार्च 2025 (17:29 IST)
bank holiday in march 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च के कैलेंडर के मुताबिक बैंकों में 14 दिन छुट्टियां रहेंगी। इनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश और नियमित अवकाश (दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार) शामिल हैं। राज्य-विशेष त्योहारों के दौरान बैंक केवल संबंधित राज्यों में बंद रहेंगे। होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों पर अधिकांश राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। जानिए कब-कब रहेगी छुट्टियां- 
 
कैलेंडर के मुताबिक क्षेत्रीय त्योहारों और उत्सवों के कारण अलग-अलग शहरों में बैंक अलग-अलग तारीखों पर बंद रहेंगे। यह नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अनुसार होगा। प्रत्येक महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इस दौरान बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होता।
 
इंदौर में बैंक कब-कब रहेंगे बंद
 
7 मार्च : चापचर कुट। इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
13 मार्च : होलिका दहन के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। केरल में अट्टुकल पोंगल फेस्टिवल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च : गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। यानी कई राज्यों में होली के कारण बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च  : त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च : यह महीने का चौथा शनिवार है। इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च  : शब-ए-कद्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च  : जुमात-उल-विदा के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च : ईद-उल-फितर के कारण लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले थे। लेकिन हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक खुले रहेंगे। RBI ने सभी एजेंसी बैंकों और सरकारी लेनदेन करने वाले बैंकों को 31 मार्च 2025 (सोमवार) को खुला रखने का निर्देश दिया है। हालांकि यह कई राज्यों में छुट्टी का दिन है।
 
नेट बैंकिंग और यूपीआई का करें इस्तेमाल : बैंक हॉलिडे के दिन नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं सुचारू रूप से चलती रहती हैं। अगर आपको कैश की जरूरत है, तो आप एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  अगर आपको चेक जमा करना हो, कैश ट्रांजेक्शन करना हो तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही अपना काम निपटा लें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख