Daily Horoscope
✕

हार्ट अटैक आया, लेकिन दवाई नहीं ली और चली गई जान, ये थी दवा नहीं लेने की वजह

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (08:26 IST)
इंदौर में अपने धर्म के प्रति आस्‍था का एक अनौखा उदाहरण सामने आया है। जैन धर्म के एक शख्‍स ने हार्ट अटैक आने पर भी इसलिए दवाई खाने से इनकार कर दिया क्‍योंकि वे जैन धर्म की परंपरा के अनुसार नवकारसी के पहले दवाई नहीं ले सकते थे। उन्‍होंने दवाई लेने से मना कर दिया। जिसके चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दरअसल यह मामला इंदौर का है। जहां जैन धर्म के मेडिकल व्यवसायी अमित चेलावत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अगर वे दवाई ले लेते तो उनकी जान बच सकती थी। लेकिन उन्‍होंने दवा लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्‍योंकि जैन धर्म की परंपरा के अनुसार नवकारसी के पहले दवाई नहीं ले सकते है।   इसी दौरान आए दूसरे हृदयाघात ने उनकी जान ले ली।

अटैक आया क्‍यों नहीं ली दवा : अमित चेलावत को उस समय अटैक आया जब वे खेल प्रशाल में अपने साथियों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे।खेल के दो दौर पूरे हो चुके थे, तभी उनके सीने में दर्द शुरू उठा और वे एक ओर जाकर बैठ गए। कुछ ही देर में जब वे अचेत अवस्था में जाने लगे तो वहां मौजूद साथियों ने सीपीआर, यानी सीने पर पंपिंग की तो अमित उठ बैठे। उन्हें साथियों ने तात्कालिक उपचार के रूप में सार्बिट्रेट टेबलेट देना चाही तो अमित ने यह कहकर लेने से इनकार कर दिया कि वे अपनी जैन धर्म की परंपरा (नवकारसी) के अनुसार सुबह 8 बजे के पहले कुछ खा नहीं सकते। साथियों ने जबरन जब मुंह में दवाई दी तो दो बार उन्होंने निकाल दी। इसी दौरान उन्हें दिल का दूसरा दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कौन थे अमित चेलावत: अमित चेलावत एमवाय रोड पर मनोहर केमिस्ट के नाम से दुकान संचालित करते हैं। मेडिकल व्यवसायी अमित चेलावत की उम्र मात्र 49 वर्ष की थी और उनकी दो बेटियां भी हैं। अमित के पिता मनोहर चेलावत का कोरोना काल में निधन हो गया था।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा, देव दीपावली और गुरु पर्व की बधाई दी

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

देश के 3 सबसे सुरक्षित बैंक, जिनके डूबने का मतलब पूरी अर्थव्यवस्था को झटका! RBI ने फिर लगाई मुहर

अगला लेख