Hanuman Chalisa
✕

Indore : शौहर के अवैध संबंधों के विरोध पर बीवी को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (00:36 IST)
Indore Madhya Pradesh News : शादी का रिश्ता खत्म करने के इरादे से अपनी 25 वर्षीय बीवी के सामने तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकालने के आरोप में इंदौर में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला और आरोपी का निकाह वर्ष 2018 में हुआ था और उनकी 2 संतानें हैं। महिला ने अपने सास-ससुर पर दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खजराना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी का निकाह वर्ष 2018 में हुआ था और उनकी दो संतानें हैं। महिला का आरोप है कि उसके मंदसौर निवासी शौहर के कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं और इस बात को लेकर विरोध जताए जाने पर उसने तीन बार तलाक बोला। 
ALSO READ: Uttarakhand : तीन तलाक के खिलाफ लड़कर मिसाल बनीं शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात, UCC पर जताया आभार
अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसके मंदसौर निवासी शौहर के कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं और इस बात को लेकर विरोध जताए जाने पर उसने तीन बार तलाक बोला और उसे दोनों बच्चों समेत अपने घर से बाहर निकाल दिया।
 
पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि महिला का पति उसे जाहिल और अनपढ़ कहकर उसकी बेइज्जती करता था। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने सास-ससुर पर दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
ALSO READ: महंगी पड़ी मोदी और योगी की तारीफ, पति ने दिया तीन तलाक
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और सास-ससुर पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपों की जांच के बाद मामले में आगामी कदम उठाए जाएंगे।
ALSO READ: पत्नी को तीन तलाक देने के बाद पाकिस्तानी महिला से शादी, आरोपी गिरफ्तार
मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है। इस कानून में मुजरिम के लिए तीन साल तक के कारावास का प्रावधान है। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख