Hanuman Chalisa

इंदौर में डेढ़ महीने बाद फिर गैस कांड, लोगों में दहशत

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (09:55 IST)
नगर निगम के कबीटखेड़ा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार शाम गैस लीक होने से भयंकर दुर्गंध के चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्लांट से उठने वाली दुर्गंध इतनी तेज थी कि लोगों ने कपड़ों से अपना मुंह ढंक रखा था।


खबरों के मुता‍बिक, घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया है। इस काम में फायर कर्मियों की हालत खराब हो गई। सिलेंडर से गैस पानी को साफ करने में इस्तेमाल की जा रही थी।

घटना के चलते क्षेत्र की एक बच्ची बीमार हो गई। बीमार बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सिलेंडर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बने एक गोदाम में रखा था और 15 दिन से इससे क्लोरिन गैस ली जा रही थी। रिसाव के बाद पहले तो काफी देर तक सिलेंडर को बुलडोजर से उठाने की कोशिश की गई, लेकिन सिलेंडर नहीं उठा, फिर हाइड्रा बुलवाकर सिलेंडर को गोदाम से बाहर खुले क्षेत्र में रखवाया गया।

सिलेंडर 900 किलो क्षमता का था। रात सवा 10 बजे निगमायुक्त आशीष सिंह और अपर आयुक्त रोहन सक्सेना भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सिलेंडर से गैस का रिसाव कैसे हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
फाइल फोटो

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख