shradh paksha
✕

G20 meeting: इंदौर में जी20 बैठक को बनाया गया शून्य अपशिष्ट वाला आयोजन

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2023 (15:27 IST)
G20 meeting: श्रम, रोजगार और कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा (social security) के क्षेत्रों की मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का हल ढूंढने के मकसद से भारत की अध्यक्षता वाले जी20 समूह (G20 group) की इंदौर में बुधवार से शुरू हुई 3 दिवसीय बैठक एक और मायने में खास है।
 
अधिकारियों ने बताया कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर में जारी बैठक को स्थानीय निकाय की मदद से शून्य अपशिष्ट वाला आयोजन बनाया गया है यानी इसमें कचरे के कम से कम उत्सर्जन और गीले अपशिष्ट के मौके पर ही निपटारे के उपाय किए गए हैं। बैठक स्थल पर जगह-जगह साइन बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया गया है कि 'यह पूरी तरह शून्य अपशिष्ट वाला आयोजन है।'
 
इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जी20 बैठक को शून्य अपशिष्ट वाले आयोजन में बदलने के लिए '3 आर' (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकल) की उसी अवधारणा का सहारा लिया जा रहा है जिसके इस्तेमाल से करीब 35 लाख आबादी का यह शहर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षणों में लगातार 6 सालों से अव्वल बना हुआ है।
 
अधिकारी ने बताया कि जी20 के बैठक स्थल के साथ ही शहर के उन होटलों के कमरों में प्लास्टिक की बोतलों की अनुमति नहीं है जहां मेहमानों को ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कांच की बोतलों का इंतजाम किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि बैठक में मेहमानों को दिए गए नोटपैड फिर से इस्तेमाल किए जाने लायक कागज से बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक स्थल में बचे भोजन और अन्य गीले कचरे से मौके पर ही खाद बनाई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जी20 बैठक में पर्यावरण हितैषी और दोबारा इस्तेमाल किए जाने लायक सामग्री के अधिक से अधिक इस्तेमाल की कोशिश की गई है।
 
इंदौर में जी20 समूह के रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक बुधवार से शुरू हुई जो दो दिन चलेगी। इस बैठक की समाप्ति के बाद भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जी20 समूह के देशों के उनके समकक्षों की बैठक होगी।
 
इंदौर में जी20 बैठक के तहत 3 दिन तक चलने वाले अलग-अलग सत्रों में करीब 165 मेहमान भाग लेंगे जिनमें इस समूह के 20 राष्ट्रों और 9 आमंत्रित देशों के नुमाइंदों के साथ ही श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा के वैश्विक संगठनों के आला अधिकारी शामिल हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख