1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Friendship, love, live-in and then blocked on Instagram

इंस्‍टाग्राम पर दोस्‍ती, प्‍यार, लिवइन और फिर ब्‍लॉक्‍ड, दो युवतियों ने बताई प्‍यार में मिले धोखे की कहानी, FIR दर्ज

love sex and ditch
इंदौर में दोस्‍ती, प्‍यार, लिवइन, शारीरिक संबंध और फिर धोखा देने के दो सनसनीखेज मामले सामने आए है। दो युवतियों ने अपने साथियों पर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। मामला इंदौर के भंवरकुआ थाने का है। दोनों मामलों में पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

एक मामले में आरोपी युवती को लिवइन में रखकर शादी का आश्‍वासन दिया, लेकिन शादी नहीं की। दूसरे मामले में आरोपी ने शादी से इनकार कर पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर दिया।

2024 में दोस्‍ती, शादी का वादा: पुलिस के मुताबिक 22 साल की युवती की शिकायत पर अजय पुत्र शंकर मंसारे के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने बताया कि अजय उसके इलाके में ही रहता है और 2024 में दोनों की पहचान हुई थी। जुलाई 2024 में अजय ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और पिपल्यापाला में किराए का फ्लैट ले लिया।

लेकिन हर बार टाल दिया : पीड़िता के मुताबिक साथ रहने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। युवती शादी के बारे में बात करती रही, लेकिन अजय हर बार बात टालता रहा। 20 जून 2026 को अजय ने शादी करने से इनकार कर दिया और कमरा छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत की।

इंस्टाग्राम पर मिले, लिव इन में रहने लगे : दूसरे मामले में शेफ का काम करने वाली युवती की शिकायत पर भंवरकुआ पुलिस ने कमलेश पुत्र राजाराम सोलंकी, निवासी बड़वानी, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अगस्त 2025 में कमलेश ने युवती से शादी की बात कही। इसके बाद दोनों तीन इमली इलाके में किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे।

ब्लॉक किया और चला गया : पीड़िता के मुताबिक 10 अगस्त 2026 को कमलेश ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और बड़वानी चला गया। पीड़िता ने कमलेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद युवती ने भंवरकुआ थाने पहुंचकर रेप की एफआईआर दर्ज कराई।
अगला लेख
रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे ध्वजारोहण