ramcharitmanas
✕

क्रिप्टो करेंसी एप में छेड़छाड़, जापानी निवेशक को लगाया करोड़ों का चूना

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (09:21 IST)
इंदौर। क्रिप्टो करेंसी एप में छेड़छाड़ कर एक व्यक्ति ने जापान के निवेशक को करोड़ों का चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक सॉफ्टवेअर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
 
इंजिनियर संदीप गोस्वामी पर आरोप है कि वह पहले जिस कंपनी में काम करता था वहां के क्लाइंट के क्रिप्टो करेंसी एप की गोपनीय जानकारी का पूरा फायदा उठाया। इस जानकारी की मदद से एप में सेंधमारी की और खुद के और रिश्‍तेदारों के क्रिप्टो करेंसी अकाउंट में रिर्वाड पाइंट ट्रास्फर कर लिए।
 
यह मामला उस समय उजागर हुआ जब नो बोर्ड्स टेक्निकल के संचालत पीयूष सिंह ने साइबर सेल में अपने ग्राहक रियोत केशी कुबो के एप में बिटकॉइन और ईथर कॉइन में हेरफेर की शिकायत की। कंपनी ने अपने जापानी क्लाइंट के लिए 3 ऐप बनाए थे, जिनकी मदद से क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया जा सकता है।
 
आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि इस एप में 200 लोगों ने 500 बिटकॉइन और 600 ईथर कॉइन में निवेश किया है। इस एप पर रोज करंसी खरीदने पर यूजर्स को रोज रिर्वाड पाइंट दिए जाते हैं। आरोपी ने 100 लोगों के रिवॉर्ड पाइंट अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।
 
जांच में पता चला है कि आरोपी ने वजीरेक्स नामक एप से बिटकॉइन ट्रांस्फर किए। पुलिस ने वजीरेक्स से जानकारी निकालने के बाद आरोपी को उत्तरप्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। 
 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख