Daily Horoscope
✕

MP में 1.58 करोड़ रुपए का विदेशी सोना जब्‍त, आभूषण विक्रेता समेत 5 लोग गिरफ्तार

Updated: रविवार, 17 अप्रैल 2022 (15:02 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने इंदौर के पास तस्करी का 1.58 करोड़ रुपए मूल्य का 3 किलोग्राम विदेशी सोना पकड़ा है। तस्करी के इस मामले में महाराष्ट्र के उल्हासनगर के एक आभूषण विक्रेता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई ने रविवार को यह जानकारी दी। डीआरआई के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदौर के पास एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो इसमें विदेशी सोने की कुल तीन किलोग्राम वजन की तीन सिल्लियां मिलीं।

उन्होंने बताया कि तस्करों ने विदेशी सोने की खेप को कार में गुप्त जगह बनाकर छिपाया था। कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पता चला कि वे उस तस्कर गिरोह के सदस्य हैं जो महाराष्ट्र के उल्हासनगर में विदेशी सोने की आपूर्ति करता है।

डीआरआई के मुताबिक चारों आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर उल्हासनगर के एक आभूषण विक्रेता को भी गिरफ्तार किया गया और विदेशी सोने की तस्करी की सीमा शुल्क अधिनियम (कस्टम एक्ट) के तहत विस्तृत जांच की जा रही है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख