Hanuman Chalisa
✕

पहले रोका और हालचाल पूछे फिर दाग दीं दनादन 5 गोलियां

Updated: शनिवार, 6 नवंबर 2021 (14:30 IST)
इंदौर। इंदौर में हमले का एक विचित्र मामला सामने आया है। दरअसल, इंदौर से धरमपुरी की ओर जा रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने रोका और फिर हालचाल पूछे, इसके बाद उस पर दनादन गोलियां दाग दीं। 
 
पीड़ित करामत खान पिता बाबू खान ने बताया कि वह इंदौर से धरमपुरी की ओर अपनी बाइक पर जा रहे थे तभी अंकुर रिहेब पास 2 लोगों ने उन्हें रोका। पहले उन्होंने हालचाल पूछा फिर अचानक पांव गोलियां दाग दीं। 

धरमपुरी स्थित अंकुर रिहैब सेंटर के पास सोलसिंदा सड़क पर रहने वाले करामत खान पर दो नकाबपोश लोगों ने जानलेवा हमला किया। करामत ने बताया कि पीले कपड़े से मुंह ढके हुए 2 लोगों ने उनको अंकुर रिहैब सेंटर के पास पहलवान कहकर रोका और हालचाल पूछे।
 
करामत कुछ समझ पाते इसके पहले ही बाइक सवार लोगों ने उन पर बंदूक तान दी और दनादन एक के बाद एक 5 फायर कर दिए। पीड़ित करामत खान के पैर में 3 गोलियां लगी हैं। उसके बाद मौका देख बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।
 
करामत ने धरमपुरी पुलिस चौकी पर फोन से सूचना दी, जहां मौके पर सांवेर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पीड़ित करामत ने शनिवार सुबह बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और गोली चलाने वालों को वह नहीं जानता है। वहीं मामले में सांवेर थाना प्रभारी मोहन मालवीय के अनुसार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों को खोजने की कोशिश की जा और मामले की जांच जारी है।
 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख