suvichar

सभी लोग गहरी नींद में थे और घर में आग लग गई, 3 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (13:45 IST)
इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के छीपाबाखल में सोमवार तड़के लगी आग में दादा, दादी और पोते की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद दो धमाके भी हुए थे, हालांकि ये किस वजह से हुए इसका खुलासा नहीं हो पाया।


पुलिस के मुताबिक छीपा बाखल मस्जिद के पीछे गली नंबर 2 के एक घर में तड़के लगभग 4 बजे आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी उस समय 10 लोग घर में थे। दो मंजिला इस मकान में सात लोग नीचे की मंजिल पर सो रहे थे, जबकि 61 साल के सलीम, पत्नी नजमा और 14 वर्षीय पोता कासिम ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। चूंकि मकान पुराना और लकड़ी का बना हुआ था इसलिए आग जल्दी फैल गई।

बताया जाता है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी साढ़े पांच बजे के लगभग पहुंची। तब तक आसपास के लोगों ने ही आग बुझाने की कोशिश की। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद दो धमाके भी हुए थे, हालांकि ये किस वजह से हुए इसका खुलासा नहीं हो पाया। जानकारी के मुताबिक आग के कारण ऊपरी मंजिल ‍का हिस्सा गिर गया था, जिसके चलते शव निकालने में भी काफी परेशानी हुई।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

Share Market Weekly Review: क्रूड की तेज चाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1733 अंक गिरा, कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा हफ्‍ता?

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख