biodatamaker
✕

इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे, पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियों की मदद से ऐसे किया रेस्‍क्‍यू

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2026 (13:56 IST)
इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको सुरक्षित निकाल लिया।

शॉर्ट सर्किट आग की वजह : दरअसल, घटना लसूड़िया इलाके की है। शुक्रवार की सुबह बिल्डिंग में आग लगी थी। उस समय लोग नींद की आगोश में थे। बिल्डिंग कॉमर्शियल और रेसीडेंशियल है। अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रिक शोरूम है और ऊपर में लोग रहते थे। आग की लपटें ऊपर तक जाने लगी थी। इसके बाद पड़ोसी लोग मदद को आगे आए।

सीढ़ियों को जोड़कर बनाया रास्ता : इसके बाद बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए पड़ोसी की बिल्डिंग से सीढ़ी डालकर रास्ता बनाया गया। लोग सीढ़ियों के सहारे एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग की छत तक गए। ऊपर में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

चीख-पुकार सुनकर पास स्थित दूसरी बहुमंजिला इमारत के रहवासी तत्काल मदद के लिए सामने आए। उन्होंने बिना समय गंवाए सीढ़ियों और मजबूत रस्सियों की व्यवस्था की। दोनों इमारतों की छतों के बीच अस्थायी रास्ता तैयार किया गया। इसके बाद फंसे हुए लोगों को एक-एक कर दूसरी इमारत की छत तक पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने सीढ़ी का सहारा लिया जबकि कुछ को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

14 हजार लीटर पानी से बुझी आग : सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 14 हजार लीटर पानी की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख