sundarkand
✕

Indore Crime News: लोन की किस्त के विवाद में पिता ने बेटे पर किया चाकू से हमला

Updated: सोमवार, 29 मई 2023 (11:09 IST)
Indore Crime News: इंदौर के लसूड़िया (Lasudia) थाना क्षेत्र में बैंक लोन की किस्त के विवाद में पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई है। इस विवाद में पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। पिता केवल इस बात से गुस्सा था कि उसके बेटे ने पिता द्वारा लिए गए लोन (loan) की किस्त भरने से मना कर दिया था।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पिता द्वारा एक लोन लिया गया था और कुछ दिनों पहले बैंक कर्मचारी घर पहुंचे थे और पिता से लोन भरने के लिए बात कह रहे थे। इसी बात पर बाप-बेटे में कहासुनी हो गई और पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में बेटे को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
 
पिता द्वारा लोन की किस्त न जमा होने के कारण बेटा काफी नाराज था और चाय की दुकान पर जाकर पिता से कहा कि मैं 2 किस्तें भर चुका हूं बाकी आप दे दो, मैं भरने में असमर्थ हूं। इस बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद के दौरान पिता मुकेश ने बेटे अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया है। जांच अधिकारी आरएस दंडोतिया ने ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

अगला लेख