Hanuman Chalisa

लड़कियों के बायोडाटा मांग रहे फर्जी आईएएस को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (09:32 IST)
Indore Crime  News: इंदौर क्राइम ब्रांच (Indore Crime Branch) ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को दिल्ली काडर का आईएएस (IAS)  बता रहा था। उसने पटवारी, नायब तहसीलदार, पुलिस कंट्रोल रूम (Police Control Room) और टीआई से काम करवाना शुरू कर दिए थे। मल्हारगंज क्षेत्र का पटवारी तो उसके लिए एक पैर पर खड़े रहता था। अपराधी स्वयं के विवाह के लिए लड़कियों के बायोडाटा भी मांग रहा था।
 
यह फर्जी अफसर 6 महीने से कलेक्टोरेट और पुलिसकर्मियों से काम करवा रहा था। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम रामदास पिता फेरनसिंह गुर्जर निवासी ग्राम अरूषी, अंबाह (मुरैना) है। उसके खिलाफ पटवारी (मल्हारगंज) संतोष गिरजाशंकर चौधरी (स्कीम-78) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
 
रामदास खुद को दिल्ली काडर का आईएएस अमित सिंह बताता था। चौधरी के पहले ठग रामदास नायब तहसीदार नितेश भार्गव के संपर्क में था। नितेश ने ही चौधरी से बात करवाई और कहा कि आईएएस (फर्जी) से दस्तावेज लेकर उनका काम करवा दो।
 
आईएएस का सुनते ही चौधरी सारे काम छोड़कर विजय नगर पहुंचा और आरोपित को फोन लगाया। रामदास ने भी रौबदार आवाज में पटवारी से बात की और कहा कि तुम तत्काल अरविंद से बात कर लो। चौधरी ने अरविंद से एक लिफाफा लिया और छोटी ग्वालटोली स्थित एक ट्रेवल एजेंसी पर रख दिया।
 
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपित रामदास ने चौधरी से शादी के लिए चर्चा कर ली। उसने कहा कि लड़कियों के बायोडाटा एकत्र करें, जिनकी प्रोफाइल आईएएस से शादी करने लायक हो। उसने पुलिस कंट्रोल रुम पर भी फोन लगाना शुरु कर दिया था। वह प्रभारी को सीधे कॉल लगाकर बोलता था कि टीआई से मेरी बात करवाओ। आरोपी ने कई बार स्वयं को सीएम हाउस में पदस्थ एडीसी भी बताया है। कई पुलिस अफसरों ने आईएएस (दिल्ली) के नाम से नंबर सेव कर लिए थे। पुलिस पुलिस रामदास से पूछताछ कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Share Bazaar में आई मामूली गिरावट, Sensex 70 अंक टूटा, Nifty भी 24000 के नीचे

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

अगला लेख