• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi says ASEAN is important for India act east policy
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (08:29 IST)

पीएम मोदी बोले, आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ

पीएम मोदी बोले, आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ - PM Modi says ASEAN is important for India act east policy
PM Modi in Asean Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आसियान-भारत शिखर सम्मलेन को संबोधित करते हुए भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी अहम बताया।
 
उन्होंने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की हिंद-प्रशांत पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंबकम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति विडोडो का मैं अभिनंदन करता हूं। आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने जकार्ता पहुंचे। भारतीय प्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत लगे मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे।
ये भी पढ़ें
Weather Updates: एमपी, यूपी, महाराष्ट्र व केरल में भारी वर्षा की संभावना, जानिए अन्य राज्यों का मौसम