Daily Horoscope
✕

इंदौर में 5 हजार के लिए कर्मचारी ने खाक कर दिया करोड़ों का कपड़ा मार्केट, ऐसे हुआ खुलासा

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (12:33 IST)
File photo
इंदौर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पूर्व कर्मचारी ने सिर्फ इसलिए करोड़ों के कपड़ा मार्केट में आग लगा दी, क्‍योंकि उसका सेठ उसे 5 हजार रुपए नहीं दे रहा था। दरअसल, जिस दुकान में वो काम करता था, वहां उसका 5 हजार रुपए का बकाया था। बकाया नहीं मिलने पर उसने दुकान में आग लगा दी। आग पूरे मार्केट में फैल गई और 13 दुकानें जलकर खाक हो गई। सीसीटीवी में कर्मचारी की यह हरकत कैद हो गई।

घटना इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र की है। यहां स्थित श्रृंगी ऋषि मार्केट में लगी आग से करोड़ों का कपड़ा मार्केट स्‍वाहा हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आग एक पूर्व कर्मचारी ने बदले की भावना से लगाई थी। इस आगजनी में 13 दुकानें जलकर खाक हो गई। वहीं, 5-7 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ऐसे खुला आग का राज : पहले घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी जांच शुरू की तो हैरान रह गए। माही डिजाइन नामक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में रात 3 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। यह कोई और नहीं, बल्कि सोनम कलेक्शन के मालिक भारत का पूर्व कर्मचारी देवा था।

एक हफ्ते पहले नौकरी से निकाला था : बता दें कि देवा सात दिन पहले ही भारत से बहस के बाद नौकरी से निकाला गया था। दुकानदारों ने जब फुटेज पुलिस को दिखाया तो तुरंत टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई और रात में ही देवा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी देवा ने कबूल किया कि वह भारत की दुकान पर काम करता था और उसे 13 मार्च को नौकरी से निकाल दिया गया था। उसका 7 हजार रुपए का हिसाब था, लेकिन भारत ने सिर्फ 2 हजार दिए। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की ठान ली। बता दें कि इंदौर में रंगपंचमी की वजह से घटना वाले कोई गार्ड ड्यूटी पर नहीं था। देवा रात में मार्केट पहुंचा, शराब के नशे में सिगरेट जलाई और भारत की दुकान की ओर फेंक दिया। कुछ देर में पूरा मार्केट जल गया।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख