dharma sangrah
✕

इंदौर में सेकंड फ्लोर से लिफ्ट गिरी, पंजाब से आए 7 मेहमान घायल, एक को पैर में गंभीर चोट

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 (19:11 IST)
इंदौर के नवलखा स्थित स्नेह नगर में मंगलवार दोपहर एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में लिफ्ट में सवार कुल सात लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू की।

घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। स्नेहनगर कॉम्प्लेक्स के डी-ब्लॉक की लिफ्ट जब दूसरी मंजिल से नीचे आ रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों और कॉम्प्लेक्स के चौकीदार लखन के अनुसार लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे। ओवरलोड होते ही लिफ्ट से तेज आवाज आई और अंदर मौजूद लोग सहायता के लिए चिल्लाने लगे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।

पुलिस थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में अंकित ढीगरा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके पैर में गहरी चोट आई है। घायलों में मनोज ढीगरा के घर पंजाब से आए छह रिश्तेदार भी शामिल हैं। अन्य घायलों में मुस्कान, हरविंदर कुमार, रमेश कुमार, शुभम, आशा और अनिता शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख