shradh paksha
✕

इंदौर पहुंची इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी...

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (18:50 IST)
Indore MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर में जल्द ही डबल डेकर बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सुविधा देश के किसी द्वितीय श्रेणी के शहर में पहली बार शुरू होगी। परीक्षण और रूट तय होने के बाद बस को जनता को समर्पित किया जाएगा। अगर शहर में यह सेवा सफल रही तो ऐसी और बस खरीदी जाएंगी।
 
शहर के महापौर ने रविवार को यह जानकारी दी। महापौर ने दावा किया कि यह सुविधा देश के किसी द्वितीय श्रेणी के शहर में पहली बार शुरू होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि परीक्षण और रूट तय होने के बाद बस को जनता को समर्पित किया जाएगा।
ALSO READ: इंदौर में सामुदायिक कैमरा निगरानी प्रणाली को हरी झंडी
भार्गव ने कहा, लंबे समय से जारी प्रयासों के बाद, हम सफलतापूर्वक डबल डेकर बस को इंदौर ले आए हैं। शहर के निवासियों का इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि 60 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाली इस बस का संचालन ‘अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड’ (एआईसीटीएसएल) द्वारा किया जाएगा।
ALSO READ: CM मोहन यादव ने की इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
भार्गव ने दावा किया कि यह मध्यप्रदेश और देश के किसी भी द्वितीय श्रेणी के शहर में पहली ऐसी बस सेवा होगी। महापौर ने बताया कि इंदौर में ऐसी केवल एक बस लाई गई है और एक सप्ताह में मार्ग तय हो जाने के बाद इसका संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर शहर में यह सेवा सफल रही तो ऐसी और बस खरीदी जाएंगी। 

शहर में शुरू हुआ बस का ट्रायल रन : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर तथा एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रन प्रारंभ किया। 
 
यह बस आगामी एक माह तक फिजीबिलिटी टेस्ट हेतु ट्रायल रन पर शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएगी। मुंबई से स्विच मोबिलिटी के माध्यम से शहर पहुंची इस बस की लंबाई 9.7 मीटर, चौड़ाई 2.6 मीटर और ऊंचाई 4.7 मीटर है। एक बार में फुल चार्ज होने पर यह बस लगभग 160 किमी. चलती है। 
 
सभी अतिथियों ने इस बस में एआईसीटीएसएल कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए पुनः शिवाजी वाटिका से गीता भवन होते हुए एआईसीटीएसएल तक सफर किया। 
 
इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा (मामा), निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक (बबलू) शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख