sundarkand
✕

कार पर मिट्टी गिरने से भड़के DSP, पड़ोसी से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (22:07 IST)
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस के एक DSP का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह इंदौर में अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।
 
कनाड़िया थाने के प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में डीएसपी वेदांत शर्मा की शिकायत पर उनके पड़ोसी संदीप विज के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
जमरे ने बताया कि शर्मा, पुलिस के लोकायुक्त दस्ते की उज्जैन इकाई में तैनात हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएसपी की कार और घर पर विज के घर से कचरा गिरने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच शनिवार को विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि कनाड़िया थाने को विज की ओर से डीएसपी के खिलाफ अब तक शिकायत नहीं मिली है।
 
बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डीएसपी और विज सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें तौलिया पहनकर झगड़ा कर रहे शख्स को डीएसपी बताया जा रहा है।
 
इस बारे में पूछे जाने पर जमरे ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसके आधार पर उचित कदम उठाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में डीएसपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

अगला लेख