Hanuman Chalisa
✕

Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 27 जून 2025 (15:16 IST)
Driver arrested on charges of child pornography: इंदौर में पुलिस के साइबर दस्ते ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय छोड़ने वाले 60 वर्षीय वाहन चालक को प्रतिबंधित बाल पोर्नोग्राफी (child pornography) के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के साइबर दस्ते के निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि 60 वर्षीय आरोपी ने प्रतिबंधित बाल पोर्नोग्राफी के 3 वीडियो सोशल मीडिया मंच 'वॉट्सऐप' के जरिए कुछ लोगों से साझा किए थे।ALSO READ: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
 
मोबाइल फोन फॉर्मेट करा लिया था : उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट करा लिया था, हालांकि पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस उपकरण से अन्य लोगों को भेजे गए अश्लील वीडियो हासिल कर लिए। वर्मा ने बताया कि ये वीडियो बच्चों के यौन शोषण से जुड़े हैं। पहली नजर में लगता है कि इन्हें विदेश में तैयार किया गया है। हमने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।ALSO READ: महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार
 
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अपने ई-रिक्शा से छात्र-छात्राओं को उनके घर से शहर के एक विद्यालय ले जाने और वापस घर छोड़ने का काम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस का साइबर दस्ता इस विद्यालय के प्रबंधन को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देकर उसके खिलाफ उचित कदम उठाने के लिए पत्र लिखेगा। वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख