ramcharitmanas
✕

एड्स पीड़ितो व परिजनों के लिए साइबर जागरूकता सत्र

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (19:50 IST)
इंदौर। ‘विश्वास’ पवित्र आत्मा नन (पवित्र आत्मा सेविका संघ) की परियोजना हैं ने अपने छावनी स्थित परिसर में एचआईवी एड्स पीड़ित पुरुषो-महिलाओं, बच्चों एवं उनके गरीब परिजनों के लिए 'साइबर अपराध जागरूकता' विषय पर एक सत्र का आयोजन किया। सत्र में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व संस्था के सदस्यों सहित कुल 90 लोगों ने भाग लिया।
 
सत्र का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध से संबंधित विषयों पर पुरुषों, महिलाओं व उनके बच्चों को सुरक्षा व समाधान से संबंधित व्याख्यान देना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्तर साइबर एक्सपर्ट प्रोफेसर गौरव रावल थे। सत्र की शुरुआत संस्था ‘विश्वास’ की निर्देशिका सिस्टर सुषमा ने मुख्य वक्ता का पौधा देकर स्वागत किया।
 
सत्र के प्रारम्भ मे साइबर एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल ने साइबर सुरक्षा से संबंधित छोटे छोटे पहलुओं जैसे अपने फोटो, आधार कार्ड व वोटर आईडी को किसी के साथ साझा न करना, फेसबुक व इन्स्टाग्राम पर किसी का विडियो बनाकर परेशान जैसे विषयों से अवगत कराया।

आगे उन्होंने धारा 66-E व 354-D के बारे में बताया की यदि कोई महिला के बिना इजाजत के आपत्तिजनक स्थिति मे फोटो खींचता है या वीडियो बनाकर कहीं डालता है या अपने दोस्तों को बताता है तो आईटी एक्ट मे इसके लिए तीन साल की सजा का प्रावधान है और चाहे वह आपका स्वयं का पति ही क्यों न हो। उन्होंने अंत में सभी को वी केयर फॉर यू 0731-2522111 व संजीवनी हेल्पलाइन न. 7049108080 को डायल करके रिपोर्ट करने की जानकारी दी। 
 
सत्र का संचालन संस्था ‘विश्वास’ की निर्देशिका इंदौर संस्था के प्रमुख सिस्टर सुषमा के नेतृत्व में मार्टिन द्वारा किया गया।
 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख