sundarkand

मेघालय में लापता हुए राजा और सोनम का नहीं मिला अब तक सुराग, सीएम मोहन यादव ने की मेघालय सीएम से बात

Updated: मंगलवार, 27 मई 2025 (19:45 IST)
इंदौर से घूमने मेघालय गए और वहां रहस्‍यमयी तरीके से लापता हुए पति पत्‍नी राजा और सोनम का अब तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। इंदौर से गए उनके परिजन भी लगातार उन्‍हें खोजने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं मध्‍यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी इस मामले में चिंता जाहिर की। उन्‍होंने मेघालय के सीएम से इस बारे में बात की है। मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर इस बारे में पोस्ट करते हुए कहा कि मैने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को निर्देश दिए है कि वे शिलांग पुलिस के संपर्क में रहे। उन्होंने लिखा कि हमारी प्रार्थना है कि राजा और सोनम सकुशल वापस आ जाए।

बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शादी के बाद इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए थे। लेकिन चार दिन से उनका कोई अता पता नहीं है। वे शिलांग में कहीं पहाडी इलाकों में किराए पर एक्‍टिवा लेकर घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि उनकी एक्‍टिवा लावारिस हालत में चाबी के साथ बरामद हुई है, लेकिन उनका कोई पता नहीं है। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।

यह मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर चर्चा की है। संगमा ने कहा है कि शिलांग प्रशासन इस मामले में गंभीर हैं और दोनों का पता लगा रहे हैं

क्‍या है पूरी घटना : बता दें कि इंदौर से सप्ताहभर पहले राजा और सोनम मेघालय गए थे। वे शिलांग से शिलांग से 50 किलोमीटर दूर डबल डेकर रुट तक किराए पर ली गए स्कूटर से गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए। दोनों के कॉल भी नहीं लग रहे है,जबकि किराए पर ली गई एक्टिवा पुलिस को मिल चुकी है। उसमें चाबी भी लगी हुई थी। शिलांग पुलिस पिछले तीन दिनों से उनकी खोजबीन में जुटी है। इंदौर से भी रघुवंशी परिवार के कुछ परिजन शिलांग पहुंच चुके है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें खोजा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में किराए पर लिया गया उनका स्कूटर तो मिल गया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन नहीं मिले है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अगला लेख