biodatamaker
✕

इंदौर में देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर शुरू, 14-D और 360° थिएटर का मजा, जंगल सफारी का रोमांच भी

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2026 (14:10 IST)
इंदौर में देश का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर शुरू हो गया है। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया है। इस चिड़ियाघर में 14-D और 360° थिएटर के मजे के साथ ही बच्‍चों को जंगल सफारी का रोमांच मिल सकेगा।  
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के नाम से इस वर्चुअल चिड़ियाघर का CM मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

वर्चुअल जंगल सफारी और जंगल का रोमांच : करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से PPP मॉडल पर तैयार 14-D सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी भी आमजन को समर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर हमेशा नवाचार और विकास में नए आयाम स्थापित करता रहा है। वर्चुअल जंगल सफारी आमजन, बच्चों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगी।

CM ने 14-D फिल्म का लिया आनंद : लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों के साथ 14-D सिनेमा थिएटर में बैठकर फिल्म देखी। इसके बाद उन्होंने 360 डिग्री थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से वर्चुअल सफारी की तकनीक और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।

तकनीक से मिलेगी जंगल की जानकारी : बता दें कि नई तकनीक के जरिए बच्चों और शहरवासियों को जंगल, वन्यजीव और प्रकृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। वर्चुअल जंगल सफारी में वास्तविक जंगल में जाने जैसा आभासी अनुभव देने का प्रयास किया गया है। यहां मनोरंजन के साथ-साथ वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद करेगी। इससे नगर निगम को राजस्व प्राप्ति का नया माध्यम भी मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया। उन्होंने प्राणी संग्रहालय में बने एक्वेरियम का भी अवलोकन किया और रंग-बिरंगी मछलियों को देखा। मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर में विकसित की गई आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और इन्हें इंदौर के पर्यटन तथा मनोरंजन क्षेत्र में नया आकर्षण बताया।

‘अटल पथ’: 60 करोड़ की सौगात : सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर इंदौर को 60 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले करीब 16 करोड़ की लागत से बने ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया।करीब 18 करोड़ की लागत से टिगरिया बादशाह–कुशवाह नगर–उज्जैन नाका लिंक रोड का भूमि-पूजन किया गया, जो सिंहस्थ के दौरान महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी देगा। फूटी कोठी से संत सेवालाल ब्रिज सर्विस रोड सहित अन्य कार्य भी शामिल हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख