sawan somwar

इंदौर के द्वारकापुरी में पार्षद समर्थक पर हमला, प्रेम संबंध बना हमले की वजह

Updated: मंगलवार, 4 मार्च 2025 (15:33 IST)
इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भाजपा पार्षद समर्थक पर कुछ लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्‍टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि दूसरे पक्ष के खिलाफ भी हत्‍या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्रेम संबंध है हमले के पीछे : द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता गोलू मराठा ने कृष्णा नायक, कमल नायक और सपना नायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गोलू के मुताबिक मोनू जोशी और कृष्णा की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ समय पहले बिना बताए घर से चले गए और लव मैरिज कर ली। बाद में युवती के परिजनों ने उसे ढूंढ़कर दूसरी जगह शादी करा दी। इसके बाद से ही वे मोनू से रंजिश रखने लगे।

बता दें कि मोनू जोशी भाजपा पार्षद शानू शर्मा का कट्टर समर्थक है। वह उनकी गाड़ी चलाता है। जिस शर्मा मांगलिक भवन में उस पर हमला हुआ, वह भी शानू शर्मा के परिवार का है। मोनू का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। कुछ समय पहले द्वारकापुरी वाइन शॉप के बाहर हुई मारपीट के मामले में भी पुलिस ने उसे आरोपी बनाया था।

रॉड और बेसबॉल से हमला : बता दें कि 2 मार्च की रात करीब 11 बजे मोनू जोशी अपने दोस्त रूपेश के साथ शर्मा मांगलिक भवन में बैठा था। इसी दौरान कृष्णा अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा और गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर कृष्णा और उसके परिवार ने लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से मोनू पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

कृष्णा नायक की शिकायत पर पुलिस ने मोनू जोशी, गोलू मराठा और आकाश उर्फ अक्की के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। कृष्णा का आरोप है कि मोनू और उसके साथियों ने उसकी दुकान पर पथराव किया और उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद जब पुलिस कृष्णा को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गई, तो वहां मोनू के परिजनों से उनका आमना-सामना हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। मोनू के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले आरोपियों की एफआईआर दर्ज कर ली, जबकि मोनू की हालत बेहद गंभीर थी। जब यह जानकारी टीआई राहुल राजपूत को मिली, तो उन्होंने मोनू की तरफ से भी मामला दर्ज कराया।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, पूर्व सीएम कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

4 साल से अधूरी सड़क के लिए कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी, विरोध के बाद जागा इंदौर नगर निगम

प्यार का झांसा देकर चलती बाइक पर पिलाया जहर, डेढ़ घंटे तड़पते पति को देखती रही महिला, जयपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

अगला लेख