Daily Horoscope
✕

इंदौर एयरपोर्ट पर बैगेज वजन को लेकर विवाद, यात्री ने की शिकायत, प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश

यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत की और कहा, मशीनें सामान का वजन ज्‍यादा बता रही है

Updated: सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (14:20 IST)
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एयरलाइंस द्वारा यात्रियों के बैगेज तोलने वाली मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। इंदौर से यात्रा कर रहे एक यात्री ने इंडिगो एयरलाइंस के चेक-इन काउंटर पर लगे वजन तोलने वाले उपकरणों की सटीकता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं कि उनके बैग का वजन घर पर और देश के अन्य एयरपोर्ट पर सही पाया गया, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर उसी बैग का वजन ज्यादा दिखा रहा था।

क्‍या कहा यात्रियों ने : यात्री मनोज महाजन ने दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इंडिगो और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से चेक-इन काउंटरों पर लगी वेट मशीनों के कैलिब्रेशन की मांग की। उन्होंने कहा कि यह समस्या बार-बार सामने आ रही है, जिससे यात्रियों में असंतोष और अविश्वास पैदा हो रहा है। उन्होंने लिखा कि उनके घर पर जब उन्होंने बैग का वजन किया तो वो सही था, यही वजन बेंगलुरु और नागपुर एयरपोर्ट पर भी बताया गया, लेकिन इंदौर में यह ज्यादा बताया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिए जांच के आदेश : यात्री की शिकायत पर इंदौर एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जवाब दिया गया। अथॉरिटी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और इंडिगो चेक-इन काउंटरों पर लगे वजन मापने वाले उपकरणों की जांच एवं आवश्यक कैलिब्रेशन के लिए संबंधित एजेंसियों और एयरलाइन को सूचित कर दिया गया है। यात्रियों को सटीक और निष्पक्ष सेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग : मनोज महाजन ने आगे यह भी कहा कि चूंकि यह अनुभव कई यात्रियों के साथ दोहराया जा रहा है, इसलिए कैलिब्रेशन पूरा होने के बाद आधिकारिक पुष्टि साझा की जानी चाहिए ताकि यात्रियों का भरोसा बहाल हो सके। उन्होंने इंडिगो से भी सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। कई यात्रियों का कहना है कि अक्सर एयरलाइन इस तरह से यात्रियों से अवैध वसूली करती है और यात्री एयरपोर्ट पर असहाय हो जाते है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख