Daily Horoscope
✕

इंदौर में अब नया विवाद, लगा गजवा-ए-हिंद का पोस्टर, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2024 (23:18 IST)
Indore MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर से छत्रीपुरा के बाद नया विवाद सामने आया है। शहर के कागदीपुरा इलाके में एक मस्जिद के ऊपर 'गजवा-ए-हिंद' का पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जाहिर करते हुए पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले दीपावली के अगले दिन छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पटाखा चलाने को लेकर 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ था।

खबरों के अनुसार, शहर के कागदीपुरा इलाके में एक मस्जिद के ऊपर 'गजवा-ए-हिंद' का पोस्टर लगान से माहौल फिर गरमा गया है। दीपावली के अगले दिन इलाके के जिस हिस्से में सांप्रदायिक तनाव हुआ था, उसी क्षेत्र में ‘गजवा-ए-हिंद’ के इस पोस्‍टर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
ALSO READ: इंदौर में 2 पक्षों में विवाद, जमकर तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात
इसके बाद इलाके की विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ के पुत्र व नगर भाजपा उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एकलव्य गौड़ ने कहा कि ये पोस्टर आतंक को दर्शाने वाला है।

एकलव्य ने इस पोस्टर का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया एक्स अकाउंट, फेसबुक व ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। नाराजगी के बाद पुलिस ने पोस्टर को हटवाया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गजवा-ए-हिंद में गजवा का मतलब है इस्लाम को फैलाने के लिए की जाने वाली लड़ाई। इस लड़ाई में शामिल होने वालों को ‘गाजी’ कहा जाता है।
ALSO READ: इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज में हैलोवीन पार्टी, दीवारों पर उकेरे गए अश्लील चित्र
गौरतलब है कि दीपावली के अगले इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में पटाखा चलाने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों में बहस होने लगी। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेकाबू भीड़ ने पथराव कर दिया और गाड़ियों में आग लगा दी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख