Hanuman Chalisa
✕

भरी बारिश में भारी तादाद में इकठ्ठा हुए कांग्रेसी, वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ की आमसभा, कलेक्‍ट्रेट का घेराव

Updated: गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (17:29 IST)
इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस वोट चोरी विरोध यात्रा निकाल गई। इससे पहले जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पदभार ग्रहण किया। भारी बारिश के बीच सैंकडों कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक मोती तबेला में आयोजित सभा स्‍थल पहुंचे। दरअसल, यह आयोजन फर्जी वोटर हटाने के लिए कांग्रेस ने निकाली थी।

इसमें मतदाता सूची को जांचने की मांग के साथ ही हाथ में वोट-चोर, गद्दी छोड़ की तख्ती लेकर सैंकडों कार्यकर्ता सडकों पर निकले और इसके बाद मोती तबेला सभा स्‍थल पहुंचे। हालांकि यात्रा और सभा के पहले इंदौर की राजनीतिक उठापटक का एक दिलचस्‍प वाकया देखने को मिला। दरअसल, आयोजन से पहले इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के विरोध में पोस्टर लगाए गए।

गुरुवार को नवनियुक्‍त शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कलेक्टर कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के लिए मोती तबेला चौराहे पर कांग्रेस के सैंकडों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में जाकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। हालांकि बारिश की वजह से शेड्यूल के मुताबिक आयोजन नहीं हो सका।

क्‍या कहा चौकसे ने : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि कांग्रेस के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर वोट चोरी के विरोध में जन जागरण अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश और देश में सत्ता रूढ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुनाव में वोट की चोरी कर सफलता हासिल करने का काम किया जा रहा है। इसके विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में जन जागरण अभियान शुरू हुआ है। इंदौर की यह आम सभा इसी कडी में आयोजित की गई थी।

चौकसे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार इस आंदोलन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा फर्जी मतदाताओं के माध्यम से गड़बड़ी की गई है। इस सभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक भंवर सिंह शेखावत ने संबोधित किया।

सभा ने नेताओं ने कहा कि यह रैली भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाएगी। इस आंदोलन के साथ इंदौर क्षेत्र में भी जनता को भाजपा की वोट चोरी से अवगत कराने का अभियान शुरू हो जाएगा। बता दें कि आंदोलन के पहले कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर पहुंचकर कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

अगला लेख