Hanuman Chalisa

इंदौर : कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षद टिकट के दावेदारों को दिलवाई कुरान की कसम, सियासत में बवाल

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (20:43 IST)
इंदौर। नगरीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के एक विवादास्पद वीडियो को लेकर सियासत गर्मा गई है।
 
बाकलीवाल इस वीडियो में शहर के मुस्लिम बहुल चंदन नगर क्षेत्र में पार्षद के टिकट के 5 दावेदारों को कथित तौर पर कुरान की कसम खिला रहे हैं और उन्हें इस बात के लिए पाबंद कर रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा इनमें से जिस भी व्यक्ति को उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, अन्य नेता मार्च-अप्रैल में संभावित चुनावों में उसके पक्ष में ईमानदारी से काम करेंगे।
 
सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए निशाना साध रही है जबकि बाकलीवाल ने दावा किया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।
 
राज्य की संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इस वीडियो से कांग्रेस ने अपने वास्तविक चरित्र को उजागर किया है। कांग्रेस, देश की आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और आज भी इसके माध्यम से देश के टुकड़े-टुकड़े करने का उनका (कांग्रेस नेताओं) प्रयत्न जारी है।
 
ठाकुर ने कहा कि वे (कांग्रेस नेता) अपनी देशद्रोही हरकतों से अब भी बाज नहीं आते और यह बात सम्पूर्ण समाज के सामने है। उधर, वायरल वीडियो पर बवाल मचने के बाद बाकलीवाल ने कहा कि मैंने पार्षद के टिकट के दावेदारों को कुरान की कसम नहीं खिलाई।

कांग्रेस को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत मेरे मूल वीडियो से छेड़छाड़ कर नया वीडियो तैयार किया गया है और इसे वायरल किया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे उनके वीडियो से छेड़छाड़ के मामले की जांच के लिए पुलिस से शिकायत करेंगे।
 
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विवादास्पद वीडियो शहर के चंदन नगर इलाके का है जहां 1 फरवरी को पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पार्षद के टिकट के पांच कांग्रेसी दावेदार बाकलीवाल और अन्य पार्टी नेताओं के साथ मंच पर थे।
 
बाकलीवाल इस वीडियो में टिकट के दावेदारों को कांग्रेस से वफादारी के लिए कसम खिलाते नजर आ रहे हैं, ये लोग अपना नाम पुकारते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष के कथित शब्दों को दोहराते सुनाई पड़ रहे हैं और देखा जा सकता है कि उन्होंने शपथ लेने की मुद्रा में अपना दांया हाथ आगे कर रखा है।  (भाषा) 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

LIVE: भारी बारिश से दिल्ली की पानी-पानी, रोहिणी में इमारत गिरने से 4 की मौत

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर

पश्चिम बंगाल: पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की मौत से उठे सवाल

अमेरिकी हमलों से दहले ईरान के 8 शहर, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के पास धमाके

Top News 9 July: ईरान में फिर अमेरिकी हमला, 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी

अगला लेख