biodatamaker

कांग्रेस नेता ने यशवंत क्‍लब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, क्‍लब सचिव ने भेजा नोटिस, कहा माफी मांगो यादवजी

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (16:52 IST)
इंदौर के यशवंत क्‍लब को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने इंदौर के यशवंत क्लब को लेकर सवाल उठाए हैं। इन सवालों से क्‍लब के सदस्‍य नाराज हो गए हैं। इसके बाद क्लब के सचिव संजय गोरानी ने यादव को वकील की मदद से नोटिस भेजा है।

क्‍लब की तरफ से यादव को माफी मांगने के लिए कहा गया है। जो नोटिस यादव को भेजा गया है उसमें कहा गया है कि जिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यशवंत क्लब के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई है। उसी प्लेटफार्म पर वे क्लब सदस्यों से माफी मांगे, अन्यथा उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस लगाया जाएगा।

बता दें कि यशवंत क्लब सदस्य व वकील अजय बागडि़या ने भी राकेश यादव को नोटिस भेजा है, हालांकि यादव की तरफ से साफ कहना है कि वो अपनी बात पर कायम हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्होंने किसी सदस्य का अपमान नहीं किया है। उन्होंने क्लब की व्यवस्था और नियमों पर सवाल उठाए हैं।

क्लब की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई : यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता राकेश यादव ने क्लब को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। अवैध शराब बिक्री और जुआ अपराध की श्रेणी में आता है। उन्हें सोचना चाहिए कि इतने प्रतिष्ठित क्लब में इस तरह की गतिविधियां कैसे हो सकती हैं। क्लब से कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैं। यादव को अपना बयान वापस लेना चाहिए। क्लब की तरफ से मानहानि का नोटिस भी हमने जारी किया है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख