Hanuman Chalisa

इंदौर में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं भिड़े, पथराव और नारेबाजी के बीच पुलिस का लाठीचार्ज

Updated: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (15:00 IST)
इंदौर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में शनिवार को जमकर भिड़ंत हो गई। यहां के गांधी भवन एक तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और बल का प्रयोग किया।

बता दें कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन घेरने की घोषणा की थी। दरअसल, हंगामा तब शुरू हुआ जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गांधी भवन की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें मच्छी बाजार चौराहे पर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व विधायक रमेश मेंदोला और युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा कर रहे थे।


दूसरी तरफ से कांग्रेसियों ने “भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए। कांग्रेस की ओर से चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, राजेश चौकसे और देवेंद्र यादव मोर्चा संभाले हुए थे।

हिंसक हुआ प्रदर्शन : देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से पानी की बोतलें फेंकी गईं। आरोप है कि कांग्रेसियों ने टमाटर फेंकने की आड़ में ईंट और पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी और कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। ​बिगड़ती स्थिति को देखते हुए गांधी भवन को पुलिस छावनी बना दिया गया। करीब 100 से अधिक पुलिस अधिकारी, वाटर कैनन, वाहन मौके पर तैनात किए गए। बाद में पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग कर और हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों को तितर-बितर किया।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

अगला लेख