उन्होंने इसे देश की छवि खराब करने का शर्मनाक प्रयास बताया। सीएम योगी ने कहा कि भारत मंडपम में शर्मनाक घटना हुई है। देश की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए। कांग्रेस के लोग देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां 100 से ज़्यादा देशों के लोग शामिल हो रहे हैं, वे इस तरह की अफ़रा-तफ़री मचाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।AI Summit में Indian Youth Congress के विरोध पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज, कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग ने भारत मंडपम में एक शर्मनाक घटना की कोशिश की। https://t.co/ODDWsqg92J#AISummit2026 #AISummit #YouthCongress #Congress #YogiAdityanath pic.twitter.com/Znu5opFpaR
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) February 20, 2026
इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए इसे भारत की छवि खराब करने की एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इस हंगामे की स्क्रिप्ट राहुल गांधी के आवास पर लिखी गई थी।
पात्रा ने कहा, "यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक प्रयोग है। यह साजिश राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रची गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाकायदा रजिस्ट्रेशन कराया, उल्टी टी-शर्ट पहनकर अंदर प्रवेश किया और वहां 'टॉपलेस' होकर प्रदर्शन किया।" उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जानबूझकर स्टार्टअप्स, एआई इंडस्ट्री और भारतीय युवाओं के प्रदर्शन का मजाक उड़ा रहे हैं।
National Shame
— BJP (@BJP4India) February 20, 2026
At a time when India is hosting a prestigious global AI Summit, showcasing its innovation and leadership in technology, the Congress party chose disruption over dignity.
Under the leadership of Rahul Gandhi, Congress workers went topless and created a ruckus at… pic.twitter.com/dUns0bxyyv
कांग्रेस के लिए मेरे पास केवल तीन शब्द हैं — टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस!
— BJP LIVE (@BJPLive) February 20, 2026
कांग्रेस के पास इतना भी विवेक नहीं है कि यह समझ सके कि जो AI Summit चल रही है, वह भाजपा का समिट नहीं है, न ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी है।
यह पूरे विश्व का AI Summit है, और वहां प्रदर्शन नहीं होता… pic.twitter.com/Ve4qgZGCzo