shradh paksha
✕

AI थर्मल सेंसर डिवाइस से की गई स्तन कैंसर की जांच

मेदांता में हुआ स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन, सेकड़ों महिलाओं की हुई जांच

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (19:39 IST)
Medanta Indore
इंदौर, 08 फरवरी 2024 । भारत में कैंसर का खतरा पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ा है। डब्ल्यूएचओ की कैंसर एजेंसी, इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) की रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों में होंठ, ओरल कैविटी और फेफड़ों के कैंसर के मामले सबसे अधिक देखे जा रहे हैं, वहीं महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के केस काफी आम हो गए हैं। नए कैंसर के मामलों में 27 फीसदी मामले केवल स्तन कैंसर हैं।

इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस साल के विश्व कैंसर दिवस का इस साल का थीम 'क्लोज द केयर गैप' है जो दुनियाभर में मौजूद कैंसर देखभाल में मौजूद विसंगतियों के बारे में बताता है।
 
इंदौर के मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में गुरुवार, 08 फरवरी 2024 को महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर के उपचार एवं निदान के लिए स्पेशल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में एआई बेस्ड थर्मल सेंसर डिवाइस की मदद से सैकड़ों महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की गई। मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की कैंसर सर्जन डॉ. नम्रता कछारा ने बताया, 'बीते सालों में महिलाओं में स्तन कैंसर काफी तेजी से बढ़ा है, लेकिन अगर समय रहते इसका निदान हो जाए तो इससे होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है।

हाल के वर्षों में मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की की है, अभी तक मेमोग्राफी से स्तन कैंसर को डिटेक्ट किया जाता है। लेकिन 45 साल से कम उम्र की महिलाओं में यह तरीका उतना सफल नहीं है। इसलिए अब थर्मोग्राफी के माध्यम से कैंसर की जांच की जाने लगी है। यह थर्मल सेंसर डिवाइस छाती के घटते-बढ़ते तापमान पर नजर रखती है, तस्वीरें लेती है उनका विश्लेषण कर असामान्यता की पहचान करती है।

इसमें सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं। इस डिवाइस से 5 एमएम के छोटे ट्यूमर की पहचान भी आसानी से हो जाती है। यह मशीन ना सिर्फ आकार में छोटी है बल्कि कम समय में कई मरीजों में कैंसर की पहचान कर सकती है, स्तन में छोटी गांठ या फुंसी, त्वचा में परिवर्तन जैसे सूजन, लालिमा, दोनों स्तनों के आकार में परिवर्तन, स्तन या निपल में दर्द, निपल से स्राव, बगल में गांठ पड़ना, निपल से खून निकलना, स्तन की त्वचा पर नारंगी धब्बे, गर्दन या बगल में लिम्फ नोड्स, लगातार कई दिनों तक स्तन में खुजली होना और स्तन की त्वचा का नीचे से सख्त होना स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए अपने खान-पान पर अधिक ध्यान दें, शराब का सेवन कम करें, स्वस्थ आहार का पालन करें, स्तन की एक्सरसाइज करें या हल्के हाथों से मसाज करें।   
ALSO READ: हरदा विस्फोट कांड के बाद इंदौर प्रशासन हुआ सतर्क, 6 पटाखा गोदाम सील
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग

अगला लेख