ramcharitmanas
✕

एमपी के स्टार्टअप इको सिस्टम के लिए बूस्टिंग खबर, आईआईटी स्टार्टअप 'स्वाहा' इंदौर स्वच्छता मॉडल को ले जाएगा अमेरिका

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (12:11 IST)
इंदौर। शहर से शुरू हुए ESG स्टार्टअप 'स्वाहा' ने एक और उपलब्धि की ओर अपना कदम बढ़ाया है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट और वेस्ट मैनेजमेंट के इस सबसे तेज बढ़ते हुए स्टार्टअप को अमेरिकन कंपनी ने उनके इनोवेशन, सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स, सोशल इंपैक्ट बाय वेस्ट मैनेजमेंट और एथिकल बिजनेस प्रैक्टिस के चलते अमेरिका आमंत्रित किया है और इस हेतु 'स्वाहा' का MoU भी साइन हुआ।
 
अमेरिका की कंपनी वेस्टनॉट के जेम्स डिकोलिन और 'स्वाहा' के समीर शर्मा, रोहित अग्रवाल और ज्वलंत शाह ने इंदौर में इस हेतु एग्रीमेंट किया। अमेरिका में वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल को अब दुनिया भी मान रही है।
 
'स्वाहा' के रोहित अग्रवाल ने बताया कि अमेरिकन टीम ने यह आकर पूरे मॉडल को समझा और हमारी मशीनरीज, सर्विसेस, क्लाइंट फीडबैक और 'स्वाहा' के जीरो वेस्ट इवेंट्स जैसे अमरनाथ यात्रा, जीरो वेस्ट वेडिंग्स, मोबाइल वेस्ट इनोवेशन, जीरोवेस्ट क्रिकेट मैच, जीरो वेस्ट कैंपस आदि के साथ इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अमेरिका में प्रयोग करने की इच्छा जताई जिसका पायलेट प्रोजेक्ट इसी वर्ष प्रारंभ होगा।
 
समीर शर्मा ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने स्टार्टअप को सपोर्ट करने की पॉलिसी के तहत सदैव नए युवाओं और इनोवेशन को मौका दिया है और यह इंदौर निगम का सहयोग है कि हमारे इस स्टार्टअप को अब लोग पूरे देश में जानते हैं। निगम को पॉलिसी, स्टार्टअप को सहयोग करने का अधिकारियों का विशेष प्रोत्साहन और तत्काल समस्या समाधान, सीधी अप्रोच ने वेस्ट मैनेजमेंट के इस स्टार्टअप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।
 
अमेरिका से आए जेम्स डीन के अनुसार 'स्वाहा' के पास युवा सोच, मशीन और सबसे बड़ी बात आइडियाज और जज्बा है। ये स्टार्टअप सिर्फ काम में विश्वास रखता है और इनके प्रोजेक्ट्स इनकी सफलता को कहानी कहते हैं। इंदौर का स्वच्छता मॉडल प्रूवन है और अमेरिका में यह सफल हो सकता है और इसी के लिए हम पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।
 
इस एमओयू के वक्त शहर की जानी-मानी पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन भी मौजूद थीं। स्टार्टअप इंडिया के सपोर्ट और आईआईटी इंदौर से इंक्यूबेटेड इस स्टार्टअप से नए युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सिर्फ 50 हजार से शुरू हुए इस स्टार्टअप का वैल्युएशन अब 75 करोड़ रुपए हो गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख