suvichar
✕

सायरन बजते ही 12 मिनट के लिए थम गया इंदौर, 'मॉक ड्रिल' के दौरान ब्लैकआउट की प्रैक्टिस

Updated: बुधवार, 7 मई 2025 (22:14 IST)
इंदौर में बुधवार को 'मॉक ड्रिल' के दौरान घड़ी ने जैसे ही शाम के 7:30 बजाए, लोगों ने 'ब्लैकआउट' के अभ्यास के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की बत्तियां बुझा दीं जिससे मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला यह शहर अगले 12 मिनट के लिए अंधेरे में डूबने कारण थम गया।
 
आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत स्थानीय प्रशासन ने शाम के 07:30 बजे 'ब्लैकआउट' का सायरन बजाया जिसके बाद लोगों ने बत्तियां बुझा दीं। शाम के 07:42 बजे दोबारा सायरन बजते ही लोगों ने बत्तियां फिर जला दीं।
 
चश्मदीदों ने बताया कि 'ब्लैकआउट' की 12 मिनट की अवधि के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक कर बत्तियां बुझा दीं।
 
'ब्लैकआउट' के दौरान बड़ी तादाद में लोग शहर की हृदयस्थली राजबाड़ा पहुंच गए और उन्होंने 'भारत माता की जय' और "वन्दे मातरम" जैसे नारे लगाए।
 
इन लोगों में शामिल आराधना जौहर ने "पीटीआई-भाषा" से कहा,"मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट का कामयाब होना बताता है कि भारतीय नागरिक पूरी तरह एकजुट हैं और आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को लेकर उनमें काफी गुस्सा है।"
ALSO READ: सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 'ब्लैकआउट' के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर ‘स्ट्रीट लाइट’ के रोशन रहने की शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को 'ब्लैकआउट' के दौरान ये स्ट्रीट लाइट बंद करानी चाहिए थी।
 
पूरे शहर में एक साथ एक जैसी आवाज में सायरन बजाने के लिए प्रशासन ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता बीएसएनएल के 12 टेलीफोन एक्सचेंज का उपयोग किया जहां 'ब्लैकआउट' के दौरान जनरेटर का इस्तेमाल करते हुए सायरन बजाए गए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नये और जटिल खतरे’ सामने आए हैं जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में ‘मॉक ड्रिल’ करने के निर्देश दिए थे।
ALSO READ: NSA अजित डोभाल बने जेम्स बॉण्ड, Operation Sindoor के बाद किया कौनसा काम
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। भाषा Edited by: Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

इंदौर में खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, रात में ही शुरू हुई सफाई; हंगामा भी रहा चर्चा में

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

अगला लेख