suvichar
✕

WBCHSE HS 12th Result : बंगाल में 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कितने फीसदी छात्र हुए उत्तीर्ण

Updated: बुधवार, 7 मई 2025 (19:26 IST)
West Bengal News : पश्चिम बंगाल में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को जारी किए गए, जिसमें इस वर्ष कुल 4,30,286 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य के अनुसार, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा तीन से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 4,82,948 अभ्यर्थियों में से उत्तीर्णता का प्रतिशत 90.79 रहा। उन्होंने बताया कि इनमें से 92.3 प्रतिशत लड़कों और 88.1 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की।
 
भट्टाचार्य ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 95.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके बाद उत्तर 24 परगना और कोलकाता का स्थान रहा। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों में से 45.38 प्रतिशत ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 16.99 प्रतिशत ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कुल मिलाकर 72 उम्मीदवारों ने शीर्ष 10 में जगह बनाई।
ALSO READ: Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण
पूर्वी बर्धमान के सीएमएस हाईस्कूल के रूपायन पाल ने 497 अंक (99.4 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके बाद कूचबिहार स्थित बक्शीरहाट हाई स्कूल के तुषार देबनाथ ने 496 अंक, हुगली स्थित आरामबाग हाई स्कूल की राजर्षि अधिकारी ने 495 अंक और बांकुड़ा स्थित सोनामुखी गर्ल्स हाई स्कूल की श्रीजिता घोषाल ने 494 अंक प्राप्त किए।
ALSO READ: इस गांव में आजादी के बाद पहली बार किसी स्‍टूडेंट ने पास की हाईस्कूल की परीक्षा
भट्टाचार्य ने बताया कि शारीरिक और मानसिक रूप से अशक्त 143 विद्यार्थियों ने भी परीक्षा दी थी, जिसमें से 51.75 प्रतिशत सफल हुए। उन्होंने कहा कि 1978 से चली आ रही वार्षिक प्रणाली के तहत यह अंतिम परीक्षा थी। भट्टाचार्य ने बताया, वर्ष 2026 से हाई स्कूल की परीक्षाएं फरवरी और सितंबर में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चौथे सत्र की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख