Hanuman Chalisa
✕

Crime News: पिगडंबर में दो पक्षों में विवाद में भाजपा नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Updated: गुरुवार, 24 मार्च 2022 (11:58 IST)
महू (इंदौर)। इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में बुधवार को प्लाट पर बोरिंग को लेकर हुए विवाद ने काफी बड़ा रूप ले लिया और दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना में भाजपा नेता उदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत की हत्या कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे इंदौर व पीथमपुर की ओर करीब 10 किमी तक लंबा जाम लग गया, जो कि रात 11.15 बजे ही खुल सका। इस विवाद के बाद प्रशासन ने आरोपियों के देवपुरी कॉलोनी गुर्जरखेड़ा स्थित दोनों मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
 
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा व राकेश को गिरफ्तार किया है। दोपहर में गांव पिगडंबर की एक कॉलोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लॉट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। इस विवाद में एक पक्ष महू से था।
 
विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में लोग महू से आए और चाकूबाजी करने लगे। इस दौरान कुलदीप पंवार से मारपीट की गई। इसमें कुलदीप गंभीर घायल हो गए। इस दौरान सुजीत राऊ स्थित होटल से घर लौट रहा था, तभी उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। झगड़े में घायल सुजीत की देर शाम मौत हो गई। यह भाजपा नेता उदल सिंह चौहान का बेटा था तथा वह लॉ का विद्यार्थी था।
 
इससे लोग भड़क गए और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आईजी ग्रामीण राकेश गुप्ता ने बताया कि बोरिंग के दौरान धूल उड़ने का विवाद था। एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हैं। जाम खुलवा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख