Daily Horoscope
✕

इंदौरी उठा सकेंगे बंगाली स्वाद के खज़ानों का लुत्फ़

द पार्क लाया फ्लेवर्स ऑफ बंगाल

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (08:29 IST)
bengali food festival indore 2023
भारत में नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और बंगाल में इसे दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। दुर्गा पूजा के साथ बंगाली व्यंजन भी पूरे भारत में प्रचलित हैं। इन व्यंजन का लुफ्त उठाने के लिए आपको अब बंगाल जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अब आप इंदौर में ही बंगाल का स्वाद चख सकते हैं। ऐसे जायके को चखाने द पार्क इंदौर लाया है 'फ्लेवर्स ऑफ बंगा' फ़ूड फेस्टिवल, जहां फ़ूड लवर्स उठा सकेंगे बंगाल के लजीज व्यंजनों का लुफ्त।
 
द पार्क होटल के रेस्टोरेंट ऐपिसेन्टर में गुरुवार 12 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस बंगाली फूड फेस्टिवल में राधावल्लभी, बसंती पुलाव, चनार दाल, कोलकाता काठी रोल, गोलीबाड़ी कोशा मंगशो, गोंधोराज  कोलकाता चिकन बिरयानी और मछली पतुरी जैसे बंगाल के पारम्परिक व्यंजन पेश किए जाएंगें। वहीं मेहमान मिठाई में रसगुल्ला, चमचम, सन्देश, दही पुली, खीर कदम मिष्टी दोई, नोलेन गुरेर पायेश और पाटी शोप्ता जैसी स्वादिष्ट बंगाली मिठाइयों का भी स्वाद ले सकेंगे।

फूड फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए द पार्क इंदौर के डायरेक्टर एफ एंड बी श्री सुदीप कांजीलाल ने बताया ''द पार्क इंदौर और इंदौरियों के स्वाद को जानता है इसलिए हमेशा ही अलग अलग फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है, इंदौर की ही तरह बंगाल भी खाने के लिए जाना जाता है, मिष्टी दोई और सन्देश जैसे बंगाली पकवानों का नाम सभी ने सुना है और खाया भी है, लेकिन इस फूड फेस्टिवल में हम बंगाली व्यंजन की एक ऐसी श्रृंखला परोस रहे हैं जिसमें बंगाल की वेज व नॉन वेज डिशेस का विस्तृत व ऑथेंटिक स्वाद मौजूद है। हमें उम्मीद है यह बंगाली फूड फेस्टिवल लोगों को खूब पसंद आएगा।''  
 
फ्लेवर्स ऑफ बंगाल के फूड फेस्टिवल के बारे में विस्तार से बताते हुए द पार्क होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ श्री संतोष यादव ने कहा 'इस फ़ूड फेस्टिवल के लिए हमने विशेष रूप से बंगाल से शेफ सुमित घोष को आमंत्रित किया है, जो कि बंगाली पकवानों के स्वाद और पाक विधि को अच्छे से जानते हैं, उनके निर्देशन में ही सभी व्यंजनों को तैयार किया गया है। बंगाली खाने में तड़के की अहम भूमिका है जिसमें पंच फोरन मसाले का काफी महत्त्व है पंच फोरन जीरा, मेथी, कलौंजी, सौंफ और राधुनी जैसे पांच मसालों का मिश्रण है। इस फूड फेस्टिवल में जिन मसालों का इस्तेमाल किया जा रहा है उनमें अधिकांशतः बंगाल से लाए गए हैं, ताकि लोग बंगाली स्वाद को चख सके।"
ALSO READ: Indore: कार में ले जा रहे थे 36 लाख से ज्यादा, चुनावी अमले ने पकड़ा

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख