Daily Horoscope
✕

EVM से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी : मोदी

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (18:49 IST)
PM Modi's statement regarding EVM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लगभग 100 करोड़ भारतीय अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) ने देश की चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ा दी है।
 
मोदी ने यहां जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन अध्यक्षों एवं सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रतिनिधियों को लोकतंत्र के उत्सव (2024 की गर्मियों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव) को देखने के लिए अगले साल फिर से भारत आने के वास्ते आमंत्रित किया।
 
उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतदान देश की संसदीय परंपराओं में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। पिछले संसदीय चुनाव में 91 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 67 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि देश की चुनावी प्रक्रिया का आधुनिकीकरण किया गया है और अब पिछले 25 वर्ष से ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब चुनाव परिणाम मतगणना शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही पता चल जाते हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। कुछ दलों ने मतपत्र प्रणाली का फिर से इस्तेमाल किए जाने की मांग की है।
 
मोदी ने याद किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों ने उनकी भारतीय जनता पार्टी को लगातार दूसरी बार विजयी बनाया था। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी कवायद थी, जिसमें पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या पूरे यूरोप की आबादी से अधिक थी। उन्होंने प्रतिनिधियों को बताया कि 2019 के चुनाव में महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखी गई।
 
राजनीतिक भागीदारी के बढ़ते दायरे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले आम चुनाव में 600 से अधिक राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था और एक करोड़ सरकारी कर्मचारियों ने चुनाव का काम किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए 10 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख