Hanuman Chalisa

चंडी होम व मूकबधिर बालिकाओं के पूजन से संपन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य महाष्टमी पूजन

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (12:50 IST)
art of living indore
नवरात्रि के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग इंदौर द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत षष्ठी पूजन से हुई और विशेष आयोजन में 108 किन्नरों का सम्मान किया गया। अगले दिन सप्तमी पूजा के साथ इंदौर शहर के 51 महिला पुलिस के अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह उनके गृहस्थ जीवन के साथ समाज की जिम्मेदारी सकुलशलता पूर्वक उठाने के लिए आयोजित किया गया। 
 
महाष्टमी पर आर्ट ऑफ लिविंग इंदौर के नवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को बंगलोर आश्रम से पधारे पंडितों द्वारा शुद्ध वैदिक रीति से भव्य चण्डी होम किया गया। 
इस होम के दौरान पंडितों ने ऋषि मार्केंडेय द्वारा रचित देवी महात्म्य ग्रन्थ दुर्गा सप्तशती में वर्णित विभिन्न तरह की आराधना, स्तुति व क्षमा याचना स्त्रोत का भी सरल हिंदी के संक्षेप में वर्णन किया। इस वर्णन में बताया कि 'किस तरह जगत जननी मां जो सब से ममता रखती है उससे भक्त कहता है कि में कुछ नही जानता और मुझे कुछ नहीं चाहिए। केवल आपका पावन सानिध्य ही मेरे लिए पर्याप्त है।' 
 
संस्था द्वारा बताया गया गत वर्ष शहर के सफाई कर्मचारियों की तथा दृष्टिहीन 1008  बालिकाओं के पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस परंपरा का आगे बढ़ते हुए इस वर्ष ओमनी रेजीडेंसी में आयोजित इस कार्यक्रम में  रविवार को मूकबधिर बालिकाओं के पूजन, दंपति पूजा, अश्व पूजन किया तत्पश्चात चण्डी हवन में पूर्णाहुति और प्रसादी वितरण किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगणों ने उपस्थित रहे कर लाभ उठाया।
ALSO READ: रुद्र पूजा एक उच्चतर वैज्ञानिक तकनीक है और इसके रचयिता महान वैज्ञानिक हैं: स्वामी शिवपाद

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख