sundarkand

इंदौर में फिर हत्‍या, मामूली विवाद में ले ली जान, नशे में थे दोनों गुंडे, शव का कर दिया ये हश्र

Updated: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (13:56 IST)
इंदौर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक शख्‍स की हत्‍या कर दी गई है। घटना हीरानगर की है। यहां रहने वाले उमेश नामक युवक का शव पुलिस को नाले किनारे मिला था। उसके पेट, सीने पर घाव के निशान थे। उमेश का चीना ठाकुर, उसके भाई पप्पी व उनके साथी आशीष चौहान से विवाद हुआ था। तीनों शराब के नशे में थे

गुरुवार रात तीनों गुंडों ने मिलकर शराब पी और नशे में उमेश की हत्‍या कर दी। दोनों गुंडे आपस में भाई है और उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चाकू से उमेश पर हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नाले में फेंक दिया शव : विवाद के दौरान जब चीना और पप्पी ने चाकू निकाले तो वार से बचने के लिए उमेश भागने लगा। दोनों उसके पीछे दौड़े और चाकू से वार करने लगे। जब वह घायल होकर गिर पड़ा तो उसका शव नाले के पास फेंक आए। उसकी शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। इस मामले में पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पुलिस को कहा कि हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है। चाकू चीना और पप्पी ने मारे। बता दें कि दोनों के खिलाफ लसूडि़या, हीरानगर और परदेशीपुरा थाने में मारपीट, अवैध वसूली के केस दर्ज है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख