Hanuman Chalisa
✕

लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज वृद्ध ने कैफे में लगा दी आग

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (10:08 IST)
Indore Crime News: इंदौर में आगजनी को लेकर एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहां एक  70 साल के बुजुर्ग विजय माठे ने एक कैफे को आग लगाकर जला डाला। जब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घर पहुंची तो माठे बोला कि यहां लड़कियां सिगरेट (girls smoke) पीती हैं इसलिए मैंने सबक सिखाने के लिए कैफे जलाया है।
 
आरोपित विजय अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' से प्रभावित है। उसका कहना है कि लोगों को सुधारना ही उसका मकसद है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि के मुताबिक स्कीम-78 में स्काई कॉर्पोरेट के पास 'द स्ट्रेट' के नाम से शुभम भोलाराम चौधरी (लसूड़िया मौरी) का कैफे है। सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात इस कैफे में आग लग गई। सुबह जब शुभम पहुंचा तो देखा कि आग इतनी भीषण थी कि फर्नीचर, डीप-फ्रीजर, फ्रीज, काफी मशीन, समोसा मशीन, मिक्सर, डीप फ्रायर, इंडेक्शन, पिज्जा ओवन, समोसा ओवन सहित सारा सामान जल गया।
 
शुभम ने पहले सोचा कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज निकाले तो एक वृद्ध नजर आया, जो अक्सर आसपास ही घूमता रहता था। लोगों ने उसका नाम विजय माठे बताया। बुधवार को पुलिस ने विजय को घर से गिरफ्तार कर लिया। उससे थाने में पूछताछ की तो आग लगाना स्वीकार लिया।
 
टीआई से वह बोला कि वहां लड़कियां सिगरेट पीती हैं। माहौल खराब हो रहा था। मैंने तो समाज में सुधार लाने के लिए आग लगाई है। टीआई ने फटकार लगाई और कहा कि कैफे में 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस पर विजय ने ठप्पे से फोन लगाया और कहा कि थाने में 5 लाख रुपए लेकर आ जाना। विजय थाने में बहकीबहकी बातें कर रहा था। टेलीफोन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद विजय अक्सर क्षेत्र में ही घूमता देखा गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख