Daily Horoscope
✕

इंदौर में 15 मौतों पर आक्रोश, कांग्रेसियों ने दिखाया घंटा, नगर निगम दफ्तर घेरा, पुलिस ने छीना घंटा

Updated: शनिवार, 3 जनवरी 2026 (14:29 IST)
पुलिस ने इंदौर में कांग्रेसियों से छीना घंटा
दूषित पानी पीने से हुई मौत पर "घंटा" लेकर प्रदर्शन करने पहुचे थे कांग्रेसी
इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई थी 15 मौत

बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण 15 लोगों की मौत के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के साथ ही युवा कांग्रेस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों पर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की हैं।

पदाधिकारियों का कहना है कि भागीरथपुरा में कोई हादसा नहीं हुआ, यह लापरवाही भाजपा सरकार के कुशासन, संवेदनहीन प्रशासन और बेलगाम भ्रष्टाचार का नतीजा है। कार्यकर्ता इस आंदोलन के लिए एक घंटा भी लेकर गए थे। जिसे पुलिस जवानों ने प्रदर्शन के दौरान छीन लिया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने कहा कि कई दिनों से अधिकारियों को रहवासी गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मामले की गंभीरता नहीं समझी। इंदौर जैसे साफ शहर पर यह हादसा बदनुमा दाग है।

कार्यकर्ता घंटा बजाने लगे : प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के सामने कार्यकर्ता घंटा बजाने लगे तो पुलिस ने उसे जब्त कर वाहन में रख दिया। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों को भी पकड़ कर वाहन में बैठाने की कोशिश की। कार्यकर्ता नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर करते रहे। इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान महक नागर की भी पुलिस जवानों से हुज्जत हुई।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख