ganesh chaturthi

डीपीएस इंदौर की बस ट्रक से भिड़ी, 6 की मौत, कई विद्यार्थी जख्मी

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (22:33 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना बायपास पर शुक्रवार शाम एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की बस की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर में छह बच्चों सहित बस चालक की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इंदौर कलेक्टर ने भी छह लोगों के मरने की पुष्टि की है, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
 
इंदौर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शाम लगभग साढ़े चार बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल बस सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी, जिससे बस का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद बस विद्यार्थियों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। 
 
मिश्र ने बताया कि हादसा प्रथम दृष्टया बस के स्टेयरिंग फेल हो जाने से होना प्रतीत हो रहा है। घटना के समय बस में 12 से अधिक बच्चों सहित चालक, सह-चालक और स्कूल स्टाफ के सवार होने की बात सामने आई है। दुर्घटना में घायल लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शुरुआती जानकारी में जिन मृत बच्चों के नाम सामने आए हैं, हरप्रीत कौर, श्रुति लुधियानी, स्वस्तिक पंड्या और कीर्ति अग्रवाल। कीर्ति बहुत प्रतिभाशाली छात्रा थी और स्कूल की टॉपर थी। मृतकों में ड्राइवर राहुल भी शामिल है।
 
घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

7 साल बाद भारत आ रहे हैं शी जिनपिंग; ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

मानसून की वापसी पर ब्रेक! बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन, बंडा में करणी सेना के नेता सहित 5 ठिकानों पर कार्रवाई

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

अगला लेख