suvichar
✕

कमजोर जेवराती मांग से सोना फिसला

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (18:00 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग लुढ़कने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए फिसलकर 30,365 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 210 रुपए लुढ़ककर 39,640 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। 
        
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। सोना हाजिर तीन डॉलर चढ़कर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,314.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु मजबूत हुई है। इससे पहले सुबह एशिया बाजारों में कारोबार के दौरान डॉलर मजबूत था, जिससे सोने में गिरावट देखी गई थी। डॉलर के कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की बढ़त में 17.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख